रामपुर

आजम खान आैर डीपी यादव समेत 5 को गिरफ्तार करने के अादेश जारी, जानिये क्या है मामला

प्रयागराज कोर्ट ने 10 साल पुराने मामले में दिए गिरफ्तारी का आदेश
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2019, 9:30 AM IST
Azam khan
आजम खान आैर डीपी यादव समेत 5 को गिरफ्तार करने के अादेश जारी, जानिये क्या है मामला

रामपुर. सांसद-विधायक कोर्ट के विशेष न्यायधीश ने सपा के कद्दावर नेता आैर पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। शनिवार को सांसद-विधायक कोर्ट के विशेष न्यायधीश पवन कुमार तिवारी ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। विशेष कोर्ट ने आजम खान के साथ सह अभियुक्त डीपी यादव, मोहम्मद अहतुला, राजेश और राजकुमार की भी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि इस मामले की अगली सुनवार्इ 21 जनवरी को होगी, जिसमें ये अभियुक्त कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला
दरअसल, ये मामला 2 अक्टूबर 2008 का है। उस दौरान आजम खान अपनी गाड़ी से जा रहे थे, उनकी गाड़ी पर काली फिल्म चढ़ी थी। यह देख थाना प्रभारी हजलैट (मुरादाबाद) ने चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी रोक ली। थाना प्रभारी ने जब गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो उसके चालक वर्तमान विधायक अब्दुल्ला आजम खान, उसमें बैठे पूर्व मंत्री आजम खान और साथ में मौजूद डीपी यादव, राकेश यादव और राज कुमार प्रजापति ने हंगामा शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं ये लोग सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और सरकारी काम में रुकावट डाली थी।

बता दें कि इस मामले में धारा 147, 353, 341 आईपीसी और 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सभी के खिलाफ समन भी जारी किया गया था, लेकिन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। अब प्रयागराज कोर्ट ने 10 साल पुराने इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि अगली तारीख 21 जनवरी को अगर आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवार्इ अमल में लार्इ जाएगी।

Published on: