Highlights रामपुर में गंज थाना क्षेत्र में हुई वारदात बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात सूचना मिलने पर पहुंची दो थानों की पुलिस
रामपुर। लॉकडाउन में मंगलवार देर रात बाइक सवार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की गोली मारकर हत्त्या कर दी। घटना के बाद दो थानों की पुलिस वहां पहुंची। सीओ सिटी, एडिशनल एसपी, एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने मीडिया से जल्द मामले के खुलासे का दावा किया। पुलिस ने कई जगह दबिश दी हैं लेकिन अभी तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
घर जा रहा था युवक
घटना थाना गंज के तहसील सदर इलाके की है। वहां पर ताबिश अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। अचानक से एक बाइक पर तीन लोग आए। उन्होंने ताबिश पर दो गोलियां दागीं। थोड़ी ही देर में राहगीरों ने पुलिस को कॉल की। सबसे पहले 112 पुलिस वहां पहुंची। उसके बाद गंज थाना नगर कोतवाली ओर सिविल लाइन पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा है।
तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह यादव ने बताया कि एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कुछ अवैध सम्बन्धों की बात भी सामने आ रही है। मरने वाले युवक ताबिश का मारने वाले युवक आजाद की पत्नी से अवैध संबंध की बात बताई जा रही है।