रामपुर

Lockdown: डायपर्स और सैनेटरी नैपकिन के लिए इन नंबरों पर करें फोन, घर पर मिलेगी डिलीवरी

Highlights महिलाओं की सुविधा के लिए शुरू हुए दो हेल्पलाइन नंबर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक महिलाएं कर सकेंगी फोन हेल्पलाइन नंबरों पर तैनात की गई हैं महिलाकर्मी
less than 1 minute read
• •
Apr 02, 2020
diapers.png

रामपुर। कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल (April) तक लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। इस बीच केवल जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की इजाजत है। साथ ही लोगों को केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घर से निकलने की अनुमति है। ऐसे में बच्चों के डायपर्स और सैनेटरी नैपकिल की किल्लत हो गई। इसको देखते हुए रामपुर (Rampur) के डीएम (DM) ने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रामपुर डीएम ने इसे ट्वीट (Tweet) भी किया है।

ये हैं दोनों नंबर

लॉकडाउन के दौरान महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रामपुर के डीएम ने एक पहल की है। इसके तहत उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये दोनों नंबर 7535844422 और 7247833311 हैं। इन नंबरों पर कोई भी महिला अपनी समस्या के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक फोन कर सकती है। इन नंबरों पर फोन करने वाले पुरुषों पर कार्रवाई क चेतावनी दी गई है।

पुरुष ने किया फोन तो मिलेगी सजा

डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि इन नंबरों पर केवल महिलाएं ही अपनी समस्या बताएंगी। किसी पुरुष ने बेवजह फोन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर फोन करके महिलाएं सैनिटरी नैपकिन और डायपर्स भी मंगा सकती हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर महिलाओं की ही ड्यूटी लगाई गई है। महिलाएं बेफिक्र होकर इन नंबरों पर बात कर सकती है। इस पर फोन करने के बाद सामान की डिलीवरी आपके घर पर होगी।

Updated on:
02 Apr 2020 04:36 pm
Published on:
02 Apr 2020 04:33 pm