रामपुर

UP Crime: सगी चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने ये क्या कर डाला? 5 सालों से चल रहे चक्कर का दर्दनाक अंत

UP Crime: सगी चाची के प्यार में पागल भतीजे ने खौफनाक कदम उठा लिया। 5 सालों से भतीजे के उसकी सगी चाची के साथ प्रेम संबंध थे। मामले की जांच की जा रही है।

2 min read
Aug 07, 2025
चाची के प्यार में पड़े युवक ने खाया जहर। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक के उसकी चाची के साथ प्रेम संबंध थे। जब घरवालों ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो युवक ने जहर खा लिया।

ये भी पढ़ें

UP अधिकारी के आदेश ने उड़ाई CM योगी की नींद! यादव और मुस्लिम को किया ‘टारगेट’; ताबड़तोड़ लिया गया ये एक्शन

रामपुर में युवक ने किया सुसाइड

मृतक का नाम विजय पाल है। उसके परिजनों का कहना है कि पिछले 5 सालों से मृतक युवक और उसकी सगी चाची के प्रेम संबंध थे। मृतक विजय के माता-पिता उसकी चाची को मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। साथ ही मृतक की चाची के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

पांच सालों से थे मृतक भतीजे के सगी चाची से संबंध

विजय पाल की मां रेशमा और पिता लखपत कश्यप का कहना है कि विजय अपनी सगी चाची के प्रेमजाल में बीते पांच सालों से उलझा था। उन्होंने मृतक की चाची पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी चाची ने अपने वश में विजय को कर लिया था। इसी वजह से वह किसी की भी बात को नहीं सुनता था। साथ ही विजय को समाज की परवाह भी नहीं थी।

शाम को लौटा और खा लिया जहर

मृतक विजय की मां का आरोप है कि अक्सर विजय को उसकी चाची घर से बुलाकर ले जाती थी। मृतक की मां ने कहा कि विजय ने अपने सारे पैसे चाची पर खर्च कर दिए। मृतक के पिता लखपत कश्यप का कहना है कि विजय रविवार (3 अगस्त) रात को घर आया। इसके बाद वह पीछे की झोपड़ी में सो गया। अगले दिन विजय अपनी चाची के साथ सुबह चला गया। वहां से शाम को लौटने के बाद विजय ने जहर खा लिया।

परिजनों ने विजय की चाची पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत विजय की चाची का व्यवहार था। वह रिश्ते में सगी चाची होने के बावजूद खुलेआम विजय के साथ प्रेम संबंध निभा रही थी।

मृतक के पिता ने थाने में दी तहरीर

मामले को लेकर थाना मिलक खानम की प्रभारी निशा खटाना का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत की है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धारा 302 (हत्या) के तहत मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

पुलिसवाले बने जल्लाद! नाबालिग को दी गई थर्ड डिग्री; प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान; जानें सनसनीखेज मामला

Updated on:
08 Aug 2025 05:17 pm
Published on:
07 Aug 2025 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर