रामपुर

अखिलेश ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार तो योगी की पुलिस ने आजम खान के खिलाफ कर दी बड़ी कार्रवाई

Highlights: -अखिलेश यादव ने आजम के पक्ष में रामपुर में निकाली साइकिल यात्रा -भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना -रामपुर पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर की चार्जशीट

2 min read
Mar 13, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर। सांसद आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) डाल डाल तो योगी सरकार की पुलिस पात-पात है। सूबे में सत्ता परिवर्तन करने और आजम पर जुल्मों का बदला लेने के लिए जहां एक तरफ अखिलेश यादव बात कर रहे थे तो वहीं योगी की पुलिस ने रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद आजम खान के खिलाफ डकैती, छेड़छाड़, तोड़फोड़, मारपीट के केस में चार्जशीट दाखिल की है।

दरअसल, शुक्रवार को अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने आजम खान के पक्ष में साइकिल यात्रा की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल आजम खान साहब पर ही मुकदमे नहीं हैं, उनके साथ जितने भी लोग हैं, उन पर भी गंभीर धाराओं में झूठे मुकदमे लगे हैं। ऐसी गंभीर धाराएं लगीं हैंं, जिसकी हम और आप लोकतंत्र में कल्पना भी नहीं कर सकते थे। आजम खान साहब इकलौते ऐसे नेता हैं जिन पर एक साथ इतने मुकदमे लगे हैं।

उधर, जब अखिलेश मंच से आजम खान के पक्ष में लोगों को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान रामपुर पुलिस ने कोर्ट में आजम पर लगे आरोपों की चार्जशीट दायर की। अपर पुलिस अधीक्षक ने एक बयान देकर कहा कि थाना गंज, रामपुर पर आसरा कालौनी डूंगरपुर की जमीन को कब्जाने के सम्बंध में पंजीकृत 11 अभियोगों में मौहम्मद आजम खान द्वारा षडयंत्र रच डकैती, छेड़छाड़, धमकाना मारपीट,गाली गलोच, तोड़फोड़, बलवा आदि कराए जाने के सम्बंध में केस दर्ज हुआ था। उसी केस में पुलिस ने विवेचना पूरी करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

आरोप पत्र लगाये गए अभियोगों का विवरणः-

1. मु0अ0सं0-507/19 धारा 447,452,504,506,395,120बी भादवि।

2. मु0अ0सं0-508/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।

3. मु0अ0सं0-509/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।

4. मु0अ0सं0-512/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।

5. मु0अ0सं0-513/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।

6. मु0अ0सं0-533/19 धारा 447,427,323,354,452,504,506।

7. मु0अ0सं0-538/19 धारा 447,452,323,504,506,395,120बी भादवि।

8. मु0अ0सं0-536/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।

9. मु0अ0सं0-576/19 धारा 147,447,427,452,504,323,307।

10. मु0अ0सं0-629/19 धारा 447,452,323,504,354,506,395।

11. मु0अ0सं0-556/19 धारा 452,447,307,504,506,392,120बी भादवि।

Published on:
13 Mar 2021 10:35 am
Also Read
View All