पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर. सांसद आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) के खिलाफ स्वार कोतवाली में एक और केस दर्ज हुआ है। यह मुकदमा चुनाव आयोग के आदेश पर एसडीएम सदर ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बर्थ सर्टिफ़िकेट लगाकर, जो प्रपत्र 2017 के विधानसभा चुनाव में तहसील स्वार के माध्यम से चुनाव आयोग (Election Commission) को भेजे थे, वह जांच में फर्जी पाए गए हैं। फर्जी प्रपत्रों को लेकर चुनाव आयोग का आदेश एसडीएम सदर को प्राप्त हुआ कि वह तत्काल संबंधित पुलिस स्टेशन में जाकर केस दर्ज कराए, जिसके बाद गुरुवार रात अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ धारा 125 क में केस दर्ज किया गया है।