रामपुर

Big News: विधायक बनते ही इस्‍तीफा देंगी यह सपा नेत्री

Highlights Uttar Pradesh की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए रिजल्‍ट गंगोह विधानसभा सीट पर BJP के कीरत सिंह बने विधायक Azam Khan की पत्‍नी तजीन फातिमा भी बन गई हैं एमएलए

2 min read
Oct 25, 2019

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्‍ट गुरुवार को आ चुके हैं। इसमें भाजपा को 8 और सपा की तीन सीटें मिली हैं। गंगोह विधानसभा सीट पर भाजपा (BJP) के कीरत सिंह तो रामपुर (Rampur) में सपा (Samajwadi Party) प्रत्‍याशी तजीन फातिमा की जीत हुई है। रामपुर में लगातार नौ बार विधायक रहे आजम खान (Azam Khan) की पत्‍नी भी एमएलए बन गई हैं।

भाजपा उम्‍मीदवार को दी शिकस्‍त

रामपुर सदर सीट से सपा सांसद आजम खान की पत्‍नी तजीन फातिमा ने जीत हासिल की है। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार भारत भूषण गुप्‍ता को शिकस्‍त दी है। विधायक बनने के बाद अब तजीम फातिमा काे अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ेगा। दरअसल, तजीन फातिमा राज्‍यसभा की भी सदस्‍य हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक है। वहीं, विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 तक का है। ऐसे में तजीन फातिमा को एक पद से इस्‍तीफा देना पड़ेगा। आजम खान ने भी सांसद बनने के बाद विधायकी से इस्‍तीफा दिया था, जिसके बाद रामपुर में चुनाव कराने पड़े थे।

आजम खान ने भी दिया था इस्‍तीफा

आपको बता दें क‍ि आजम खान ने 2017 के विधानसभा चुनाव में रामपुर से चुनाव लड़ा था। उन्‍होंने सपा के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने पहली बार सांसदी का चुनाव जीता था। सांसद बनने के बाद आजम खान ने विधायक पद से रिजाइन कर दिया था। इसके बाद 21 अक्‍टूबर को यहां उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें आजम की पत्‍नी ने जीत हासिल की है।

यह कहा एडवोकेट ने

रामपुर के सीनियर एडवाेकेट अरुण प्रकाश सक्‍सेना ने कहा कि तजीन फातिमा इस समय राज्‍यसभा सांसद भी हैं। वह चुनाव तो लड़ सकती हैं लेकिन दो पद पर एक साथ नहीं रह सकती हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्‍हें एक पद से इस्‍तीफा देना पड़ेगा।

Updated on:
25 Oct 2019 12:09 pm
Published on:
25 Oct 2019 12:08 pm
Also Read
View All