रामपुर

रामपुर में शारीरिक संबंध बनाते समय शराबी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बेड पर नग्न पड़ा मिला शिक्षिका का शव

Rampur Teacher Murder : रामपुर की शिव विहार कॉलोनी में सहायक अध्यापिका एकता चौधरी की उनके पति राहुल ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को मेरठ से गिरफ्तार किया है।

2 min read
रामपुर में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, PC- Gemini

रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि रविवार रात शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुई कहासुनी में गुस्सा आ गया और उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को बेड पर नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था।

मृतका की पहचान एकता चौधरी उर्फ पूजा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव की रहने वाली थीं और रामपुर के चमरौवा ब्लॉक के परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। उनका पति राहुल चौधरी मेरठ जिले के मवाना तहसील के गढ़ीना गांव का निवासी है। दोनों करीब दो साल से रामपुर के शिव विहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे।

ये भी पढ़ें

संजय निषाद का बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, अटकलों पर लगाया विराम

दूधवाले ने देखा नग्न बेड पर पड़ा शव

रविवार रात शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। राहुल ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया। हत्या के बाद कमरा खुला छोड़कर वह फरार हो गया। सोमवार सुबह दूधवाला जब दूध देने पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर अंदर गया और नग्न अवस्था में बेड पर पड़ा शव देखकर मकान मालिक को सूचना दी।

हत्या और दहेज प्रताड़ना का केस

मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग और शराब पीने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतका की बहन निधि ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने पति राहुल चौधरी और देवर गौरव कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

पोस्टमार्टम में गला घुटने से मौत की पुष्टि

एसपी सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर मामले की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत की पुष्टि हुई। आरोपी राहुल ने पूछताछ में पूरा घटनाक्रम कबूल लिया। वह हत्या के बाद मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में छिप गया था।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। देवर गौरव कुमार की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार राहुल शराब का आदी था और लगातार दहेज की मांग करता था। इससे घर में रोज विवाद होता था। दंपति का एक 5 वर्षीय बेटा आदित्य भी है। मामला अब जांच के अंतिम चरण में है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें

बुरे दिन जाने वाले हैं! अखिलेश बोले- सपा सरकार से अभी भी 22 हजार कम है शिक्षामित्रों का वेतन

Updated on:
07 Apr 2026 09:09 pm
Published on:
07 Apr 2026 09:08 pm
Also Read
View All