7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले डंपर से कराई टक्कर फिर जला दी कार…हथौड़ी से कूचा सिपाही पत्नी और बेटे का सिर, ऐसे खुला राज

Rampur Double Murder : सिपाही पत्नी और मासूम बेटे की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि पति दान सिंह की रची साजिश थी। बीमा के करोड़ों रुपयों के लालच में पति ने रची डबल मर्डर की खौफनाक साजिश।

3 min read
Google source verification

पति ने बच्चे और पत्नी की कर दी हत्या, PC- Patrika

Rampur Double Murder : शादी लव मैरिज थी और शख्स की यह दूसरी शादी थी। उसका एक मासूम सा बच्चा भी था और पत्नी सिपाही थी। लेकिन, उस शख्स के मन में एक लालच चल रहा था कि मैं अपनी पत्नी को मार दूं और घटना को हादसा बता दूं। इसके बाद पुलिस विभाग से मिलने वाली बीमा राशि या सरकारी क्लेम को मैं हड़प लूं।

बस इसी कड़ी और उधेड़बुन में शख्स ने एक जाल बुना। सबसे पहले वह घर में एक नई कार लेकर आता है और अपनी पत्नी से कहता है कि हम नई कार लाए हैं अब इसकी पार्टी करते हैं और पार्टी करने का प्लान नैनीताल का बनाया। शख्स अपने एक दोस्त, पत्नी और बेटे के साथ नैनीताल घूमने चला गया। आते समय शख्स ने काशीपुर के पास पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उसने अपने बेटे और पत्नी को नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक दी।

इसके बाद कार को डंपर से लड़ा दिया। घटना को हादसा दिखाने के लिए शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। लेकिन, ग्रामीणों की वजह से उसका प्लान फेल हो गया। शख्स ने आनन-फानन में पत्नी को कार से बाहर निकाला और दूसरी कार से लेकर अस्पताल की ओर भागा। लेकिन, इसी समय कांड कर दिया और पत्नी के सिर को हथौड़े से कूच दिया। अब पढ़िए शातिर पति की साजिश का पुलिस ने राज कैसे खोला।

दान सिंह ने लता से की थी लव-मैरिज

मामला रामपुर की मिलक कोतवाली क्षेत्र का है। ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह ने सीतापुर की रहने वाली लता सिंह से लव-मैरिज की थी। लता यूपी पुलिस में सिपाही थी। लता दान सिंह से सीतापुर में रहने के लिए दबाव बनाती। लता ने सीतापुर में जमीन भी देख रखी थी। लेकिन, दान सिंह तो लता के साथ रहना ही नहीं चाह रहा था। वह तो लता को रास्ते से हटाना चाह रहा था और उसका बीमा क्लेम हड़पना चाह रहा था। दान सिंह को एक शक और था कि उसकी पत्नी का किसी सिपाही के साथ अफेयर है।

25 फरवरी 2026 की रात स्वार बाजपुर रोड पर काशीपुर गांव के पास यह खौफनाक वारदात हुई। शुरू में दान सिंह ने डंपर से टक्कर और कार में आग लगने का हादसा बताया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीडीआर, सीसीटीवी और विरोधाभासी बयानों ने पूरा राज खोल दिया।

नई कार की खुशी में दी पार्टियां

पुलिस जांच के अनुसार दान सिंह ने पत्नी और बेटे को नैनीताल घुमाने का प्लान बनाया। नई कार की खुशी में परिवार यानी लता, लड्डू और रिश्तेदार रवि कुमार के साथ गया। लौटते समय बाजपुर के पास उसने दो कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर दोनों को पिला दी। दोनों बेहोश हो गए।

फिर उसने डंपर से साइड टक्कर करवाने की कोशिश की ताकि एक्सीडेंट लगे लेकिन प्लान काम नहीं किया। इसके बाद साथियों नूर हसन और सलमान को बुलाया। चाकू चौराहे पर कार में पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी। मासूम लड्डू कार के अंदर ही जलकर मर गया।

लता होश में आई और कार से बाहर निकली लेकिन दान सिंह ने उसे पानी भरे गड्ढे में गिराकर मुंह डुबाने की कोशिश की। फिर एंबुलेंस आने से पहले उसे दूसरी कार में डाला और रास्ते में रखी हथौड़ी से सिर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के बीच में भारी वस्तु यानी हथौड़ा से चोट, चेहरे और गले पर हल्की जलन मिली। डैशबोर्ड टक्कर से ऐसी चोट नहीं आ सकती थी। एंबुलेंस आने से पहले दान सिंह ने लता को अस्पताल नहीं पहुंचाया बल्कि आधा घंटा दूसरी कार में घुमाया, यही शक का सबसे बड़ा सबूत बना।

सीडीआर, लोकेशन और फोन कॉल डिटेल से दान सिंह के साथियों तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में बयान बदलते गए तो पूरा प्लान खुल गया। दान सिंह की पहली पत्नी रजनी की 2015 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दान सिंह, नूर हसन (सोनकपुर टांडा थाना), सलमान (मदारपुर पटवाई थाना) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रवि कुमार (जमापुर), प्रदीप (पनवड़िया) और अब्दुल करीम फरार है।

गंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। जांच टीम ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए। लता और दान सिंह की लव मैरिज 2021 में हुई थी। दान सिंह किराए की टैक्सी चलवाता था।

एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि यह हादसा नहीं सुनियोजित हत्या थी। बीमा के लालच में पति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे को जिंदा जलाने की साजिश रची।