रामपुर

बरेली से रिटायर्ड सूचना अधिकारी ने नौकरानी को मारी गोली, मामला जानकर भन्ना जाएगा सिर

Highlights: -बचाव करने आई उसकी बेटी को भी पीट पीटकर किया जख्मी -पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया -आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद

less than 1 minute read
Dec 06, 2020
firing.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर। बरेली से रिटायर्ड सूचना अधिकारी ने अपने घर में काम करने वाली एक महिला को उसके घर पर जाकर गोली मार दी। महिला के बचाव में आई उसकी बेटी को भी आरोपी ने तमंचे के बट से पीट पीटकर ज़ख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बेटी को अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, घटना कोतवाली स्वार के छिदावाला गाँव की है। एडिशनल एसपी अरुण कुमार के मुताबिक शनिवार सुबह मृतक महिला अपने काम पर आरोपी रिटायर्ड सूचना अधिकारी सोमपाल के घर नहीं गई। जिसको लेकर सुबह सुबह रिटायर्ड सूचना अधिकारी महिला के घर जा धमके। इस दौरान महिला ने अपने काम की रकम देने को लेकर बात कही। जिसको लेकर दोनो में तू-तू मैं-मैं हुई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने महिला को गोली मार दी। इस दौरान उसकी बेटी बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उसे भो पीटकर घायल कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल करने वाला तमंचा भी उससे बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतका की बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा है।

Published on:
06 Dec 2020 09:00 am