रामपुर

Rampur Crime: 25 हजार का इनामी साजिद पाशा गिरफ्तार, किशोरी से किया था दुष्कर्म

Rampur Crime News: यूपी के रामपुर में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में फंसे अस्पताल संचालक पर कानून ने अपना शिकंजा कसा था। जिसके बाद चार सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2024
ARRESTED

Rampur Crime News In Hindi: रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र में अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी अस्पताल संचालक साजिद पाशा को रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में चार सप्ताह से फरार चल रहा था। उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो युवक 31 अगस्त को कार से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने पांच सितंबर को उसे बरामद कर लिया था। किशोरी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी स्थित ग्रीन सिटी हास्पिटल का संचालक साजिद पाशा और उसका साथी उत्तराखंड के थाना बाजपुर गांव कनौरा निवासी मुदस्सर पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुदस्सर को थार कार के साथ गिरफ्तार किया था।

किशोरी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल का संचालक साजिद पाशा और उसका साथी उत्तराखंड के थाना बाजपुर गांव कनौरा निवासी मुदस्सर पर अपहरण करने का आरोप लगाया था।

किशोरी ने अपने बयानों में कहा था कि अस्पताल संचालक उसे उत्तराखंड में कई जगह ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पकड़े आरोपित मुदस्सर को जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपित अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। उसका अस्पताल सील कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। न्यायालय ने पहले उसके वारंट जारी किए थे। इसके बाद भगोड़ा घोषित करते हुए कुर्की के आदेश जारी कर दिए। स्वार पुलिस ने कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया। साथ ही ढोल बुलाकर उसके अस्पताल और आवास के आसपास क्षेत्र में मुनादी भी करा दी थी।

Also Read
View All

अगली खबर