रामपुर

Rampur: Citizenship Amendment Bill पर बोले Azam Khan- यह फैसला ताकत के बल पर हुआ है

Highlights Lok Sabha में पास हुआ Citizenship Amendment Bill अब Rajya Sabha में पेश होगा नागारिकता संशोधन विधेयक Samajwadi Party के सांसद Azam Khan ने सरकार पर साधा निशाना

less than 1 minute read
Dec 10, 2019

रामपुर। नागारिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) लोकसभा (Lok Sabha) में पास हो गया। अब यह बुधवार (Wednesday) को राज्‍यसभा (Rajya Sabha) में पेश होगा। इसको लेकर राजनीति में भूचाल आ गया है। कई नेता इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। रामपुर (Rampur) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam Khan) ने भी इस मामले में सरकार पर निशाना साधा है।

सत्‍ता पक्ष को नसीहत दी

नागारिकता संशोधन विधेयक पास होने के बाद सपा सांसद आजम खान ने सत्‍ता पक्ष को नसीहत दी। उन्‍होंने कहा कि यह फैसला ताकत के बल पर हुआ है। विपक्ष की संख्‍या कम है। वे कितनी भी सही बात कहें लेकिन उनको कोई नहीं सुनेगा। यह अच्‍छा लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र में सिर गिने जाते हैं। अच्‍छे लोकतंत्र के लिए विपक्ष की बात सुननी हीं नहीं माननी भी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आज जिस बात को लेकर बंटा है, उसी को लेकर 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। लेकिन जो लोग पाकिस्तान नहीं गए थे, उनके पास रास्ता था पाकिस्तान जाने का। मुसलमानों के अलावा किसी के पास विकल्‍प नहीं था पाकिस्तान जाने का। जो लोग उस वक्त पाकिस्तान नहीं गए, वह शायद उनसे ज्यादा बड़े देश भक्त थे जिन्हें जाने का ऑप्शन नहीं था। अब अगर उस देशभक्ति की यही सजा है तो उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। लोकतंत्र में दिमाग नहीं सर गिने जाते हैं।

Updated on:
10 Dec 2019 11:40 am
Published on:
10 Dec 2019 10:29 am
Also Read
View All