रामपुर

आजम खान को मानाने क्या सीतापुर जा रहे चाचा शिवपाल? अखिलेश यादव से नहीं बनी बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर पेंच फंस गया है।

less than 1 minute read
Mar 27, 2024
azam_khan_and_shivpal_singh_yadav.jpg
Azam Khan and Shivpal Singh Yadav

Rampur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर पेंच फंस गया है। आजम खान के करीबी आसिम रजा ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है। इन सबके बीच सपा सूत्रों के मुताबिक रामपुर सीट को लेकर आजम खान और अखिलेश यादव के बीच घमासान शुरू हो गई है। ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए शिवपाल सिंह यादव आजम खान से मिलने सीतापुर जेल जा रहे हैं।

आजम खान के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

रामपुर में मंगलवार 26 मार्च को आजम खान के करीबियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव का बहिष्कार करने का घोषणा किया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव इस बात से बहुत नाराज हैं। और उन्होंने मोहिबुल्लाह नदवी को रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया। नदवी मूल रूप से रामपुर जिले के रहने वाले हैं और तुर्क बिरादरी संबंध रखते हैं। नदवी दिवंगत पूर्व सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के करीबी हैं। और पार्लियामेंट वाली मस्जिद के इमाम हैं।

आजम को पसंद नहीं मोहिबुल्लाह नदवी

सूत्रों की मानें तो आजम खान मोहिबुल्लाह नदवी को पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आसिम राजा ने आज नामांकन पत्र खरीद लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या समाजवादी पार्टी के नाम अब आजम खान और अखिलेश यादव के दो गुट रामपुर लोकसभा चुनाव में इस बार देखने को मिलेंगे या चाचा शिवपाल सिंह यादव डैमेज कंट्रोल करने में सफल होंगे?

Updated on:
27 Mar 2024 06:59 pm
Published on:
27 Mar 2024 06:10 pm