रामपुर

CM योगी के मुरीद हुए रामपुर के नवाब काजिम, बोले- मुझे उनके अलावा कुछ नहीं दिख रहा

Suar By Election: रामपुर की स्वार सीट पर हो रहे उपचुनाव में अब रामपुर के नवाब काजिम अली खान भी एक्टिव हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2023, 2:36 PM IST
nawab kazim
नवाब काजिम खान पूर्व विधायक और मंत्री हैं।

स्वार उपचुनाव में रामपुर के नवाब काजिम अली खान ने अपना दल के प्रत्याशी शफीक अंसारी को समर्थन दिया है। स्वार के पूर्व विधायक नवाब काजिम ने इसकी वजह सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया है।


मैं समर्थन सीएम को दे रहा हूं: काजिम खान
नवाब काजिम खान ने मंगलवार को स्वार से अपना दल और भाजपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे शफीक अंसारी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि शफीक को जिताने के लिए वो काम करेंगे।

काजिम खान के बेटे हमजा मियां को अपना दल ने 2022 में कैंडिडेट बनाया था। इस दफा उनका टिकट काटकर शफीक अंसारी को टिकट दिया गया है। इस पर काजिम खान ने कहा, मैं किसी दल का सदस्य नहीं हूं। अपना दल के हबारे में हमजा बताएगा। मैंने समर्थन मुख्यमंत्री को दिया है। मैं मुख्यमंत्री के अलावा कुछ नहीं देख रहा हूं।

Updated on:
2 May 2023, 2:36 PM IST
Published on: