रामपुर

ईद मनाने के लिए घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, 15 फिट की दूरी तक घसीटा

Rampur News : गंभीर हालत के चलते एक युवक को भेजा गया मुरादाबाद निजी अस्पताल  
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 3:56 PM IST
ईद मनाने के लिए घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, 15 फिट की दूरी तक घसीटा
ईद मनाने के लिए घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, 15 फिट की दूरी तक घसीटा

शाहबाद। दिल्ली से बकरा ईद मनाने के लिए घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने ओवरटेक करते वक्त कुचल दिया घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर जागीर के रहने वाले इकराम और उसका दोस्त शान खान दिल्ली के सीमापुरी में सोफा बनाने का काम करते हैं । गुरुवार की सुबह दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर ईद-उल-अज़हा मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। आते वक्त घर के पास पहुंचने से पहले ही शाहबाद-रामपुर रोड स्थित ग्राम दीपपुर के पास सामने से आ रहें कैंटर ने इन्हें टक्कर मार दी।

राहगीरों के मुताबिक़ टक्कर के बाद तकरीबन 15 फीट तक बाइक सवार दोनों दोस्तों को कैंटर चालक ने घसीटा। उधर घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौका पाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ आगे पीछे चल रहे कैंटर ओवरटेक कर रहे थें। ओवरटेक करते वक्त यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायलों की पहचान के बाद परिवार वालों को सूचना दी। जिसके बाद घर में चल रही बकरीद की खुशियां काफूर हो गईं। दोनो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इकराम की गंभीर हालत के चलते उसको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया हहैं। जहां उसका उपचार कराया जा रहा हैं।

Updated on:
30 Jun 2023, 3:56 PM IST
Published on: