रामपुर

UP By Poll Result: आजम को मिली अपने आंसुओं की कीमत, योगी सरकार को लगा करारा झटका, तंजीम फातिमा जीतीं

Highlights शुरू से ही बनाए हुई थी बढ़त भाजपा उम्मीदवार रहे दूसरे नम्बर पर आजम ने लिया था भावनाओं का सहारा

less than 1 minute read
Oct 24, 2019
,,

रामपुर: महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के साथ ही आज देश भर के सियासी दिग्गजों की नजर रामपुर उपचुनाव पर भी गड़ी हुईं थीं। जिसमें सपा उम्मीदवार और आजम की पत्नी तंजीन फातिमा ने कब्जा बरकरार रखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा को करार झटका दिया है। सुबह से ही तंजीन फातिमा बढ़त लिए हुए थीं। और कुल 31 राउंड में 30 तक आगे हैं। अब जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है। वहीँ बसपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानतें तक जब्त हो गयीं।

योगी आए थे प्रचार में

रामपुर उपचुनाव सूबे में भाजपा के लिए करार झटका है। क्यूंकि इस सीट के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यही नहीं खुद सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने आए थे। लेकिन उपचुनाव में उनका जादू नहीं चला। वहीँ इस सीट पर लगातार नौ बार विधायक रहे आजम खान इस सीट को किसी भी कीमत पर नहीं जाने देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को ही इस सीट से उम्मीदवार बनाया। अपने ऊपर लगे 80 से ज्यादा मुकदमों को ही आजम ने अपना बड़ा हथियार बनाया और जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिसमें सभा में तीन बार रोये भी थे आजम। और आज जनता ने उनके आंसुओं का हिसाब दे दिया।

Published on:
24 Oct 2019 03:17 pm
Also Read
View All