
Azam Khan UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर रही है। विपक्ष दल गठबंधन करने में जुटे हुए है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में भी सीट बंटवारों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इसी बीच जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। आजम खान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रामपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे चुनाव लड़ने से कौन रोक सकता है? मेरा चुनाव साइकिल है और साइकिल जीतेगी। समाजवादियों का ध्यान बहुत छोटा है। उन्हें साइकिल के अलावा कुछ नहीं दिखता। ये लोग कार, हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज के बारे में सोचते भी नहीं।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने आजम खान की उनके खिलाफ की गई टिप्पणी पर अपनी राय रखी है। आजाद ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़ाई मेरे और आजम खान के बीच नहीं है, लड़ाई BJP के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।
बीजेपी के प्रवक्ता अनिकेत निकम ने यूपी में कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न बल बचा, न जमीनी कार्यकर्ता, इसलिए वह 181 सीटों की मांग से 15 मिनट में ही 131 पर आ गई। हालांकि, वह उनका आंतरिक मामला है, तो मुझे उस पर कुछ टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर सपा के साथ बैठक 15-20 मिनट और चलती, तो ये 131 से लेकर 100 के नीचे तक पहुंच जाती। देखते हैं, आगे कैसा होता है।
एआईएमआईएम प्रवक्ता के बयान पर अनिकेत निकम ने कहा कि मुझे लगता है कि वह हार की मानसिकता के शिकार हैं और उसी वजह से हर जगह हरे-हरे करते घूम रहे हैं। यह कब्जा करने वाली बात हमारे देश में नहीं चलती है। हमारा देश संविधान से चलता है।