आजम के बचाब में आई उनकी पत्नी तंजीम फातिमा तंजीम बोलीं, राज्यसभा में उठाउंगी रामपुर में हो रहे जुल्म की आवाज प्रशासन पर शिक्षण संस्थानों को बर्बाद करने का लगाया आरोप
रामपुर. आजम खां के खिलाफ जमीन कब्जाने का 26 केस दर्ज होने और उन्हों योगी सरकार की ओर से भू-माफिया घोषित करने के बाद उनकी पत्नी तंजीम फातिमा मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर रामपुर में आतंक फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो जुल्म किया जा रहा है, वह एक लोकतांत्रिक देश में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों बेगुनाहों को मारा जा रहा है। उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्हें जेलों में डाला जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि रामपुर के तमाम लोग अपने घरों में चैन से नहीं सो सकते। हरतरफ दबिश दी जा रहीं हैं। उन्होंने तरह-तरह से बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई कानून का राज नजर नहीं आ रहा है। यहां के लोगों का गुनाह ये है कि यहां के लोगों ने सरकार और सरकारी तंत्र के खिलाफ वोट करके आजम खान को जिताया है। यह उनकी गलती है, जिसकी सजा उन्हें प्रशासन दे रहा है। राज्य सरकार को तो इस बात की कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनभद्र में किया हो रहा है। सम्भल में किया हो रहा है। 24 घन्टें में 13 मर्डर हो गए। यहां के प्रशासन और सरकार की जौहर विश्वविद्यलय पर नज़र है कि इसे कैसे बर्बाद किया जाए। यहां के अल्पसंख्यकों को कैसे अनपढ़ बनाए रखा जाए।
तंजीम फातिमा ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बना हुआ है, जिस परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, उसे छीन लिया गया । उनके घर के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। अभी तक हमारे घर के हथियारों के लाइसेंस बहाल नहीं किये हैं। उन्होंने कहा कि जो मुकद्दमे आजम खान साहब और उनके करीबी रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर आले हसन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह सब फर्जी हैं और इन सबके लिए हम कोर्ट में जाएंगे और राज्यसभा में भी इसकी आवाज में उठाऊंगी।