रांची

रांची पहुंचा अटलजी का अस्थि कलश,श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एयरपोर्ट से खुली जीप में लेकर कार्निवॉल हॉल पहुंचे...

2 min read
Aug 22, 2018
photos from ranchi

(रांची): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और महामंत्री अनंत ओझा नई दिल्ली से बुधवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलाष को लेकर रांची पहुंचे। हवाईअड्डे पर अस्थि कलश पहुंचने पर सम्मान में मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सीपी सिंह, नीरा यादव, अमर बाउरी समेत अन्य मंत्रिमंडलीय सहयोगी, सांसद और विधायकों के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्तामौजूद थे।


प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एयरपोर्ट से खुली जीप में लेकर कार्निवॉल हॉल पहुंचे। अस्थि कलश लेकर खुली जीप में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मंत्री सीपी सिंह और सांसद डॉ.रवींद्र राय बैठे थे, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता मोटरसाईकिल जुलूस में आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान वाजपेयी के समर्थक और भाजपा कार्यकर्त्ता लगातार अटलजी अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा, अटल तेरा नाम रहेगा के नारे लगा रहे थे।


जहां सार्वजनिक प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्म, मुख्यमंत्री रघुवर दास , मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों के अलावा भाजपा समेत अन्य दलों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी। भाजपा की ओर से कल अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी और प्रमुख नदियों में अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। अस्थि कलश यात्रा में मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत समेत पार्टी के अन्य नेता हिस्सा लेंगे।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में अस्थि कलश पार्टी प्रदेश अध्यक्षों को सौंपे। झारखंड की ओर से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अस्थि कलश ग्रहण किया और सेवा विमान से रांची पहुंचे।बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को सभी राज्यों की प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। सबसे पहले उनकी अस्थियां हरिद्धार में हर की पैडी पर विसर्जित की गई थी। जहां पर उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने गंगा में अस्थियों को प्रवाहित किया था।

ये भी पढ़ें

बेटियों की शादी के लिए मां को नहीं मिल रहा था रिश्ता,मां को पेरशान देख दोनों बहनों ने उठाया यह खौफनाक कदम…
Published on:
22 Aug 2018 07:57 pm
Also Read
View All