(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड के बोकारो जिले के तेनुघाट डैम में मंगलवार दोपहर दो युवतियों के डूबने की खबर है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की एक टीम को युवतियों के शवों को ढूंढने के लिए लगाया था, लेकिन खबर लिखने तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस संबंध में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि छानबीन के बाद ही बताया जा सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और। डैम में कूदने वाली युवतियों की उम्र लगभग अठारह से बीस साल की बतायी जा रही है और दोनों केबी कॉलेज,कथारा की छात्रा थीं।