ममता को मुस्लिम वोट बैंक की चिंता
उन्होंने कहा कि भारत में केवल हिंदू ही शरणार्थी नहीं हैं। बौद्ध, जैन भी शरणार्थी हैं जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों से भारत आए हैं। रूपा गांगुली ने कहा कि देश को मिली आजादी के बाद से ही बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी मुसलमानों में भारत में घुसपैठ किया और गैर कानूनी तरीके से यहां पर रहने लगे। यह सब एक योजना के तहत कराया गया है। इसमें पहले कम्युनिस्ट सरकारों का हाथ रहा और अब ममता बनर्जी उसी क्रम को बनाए रखना चाहती हैं। प्रदेश की सीएम को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है। इससे पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के समक्ष खतरा उत्पन्न हो गया है। आज भी मुसलमानों का बड़े पैमाने पर घुसपैठ जारी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से आने वाले हिंदू अगर इंडिया में नहीं रहेंगे और कहा रहेंगे।