रांची

पति को टैक्सी से उतारा,पत्नी को लेकर फरार हो गया चालक,बंदूक की नोक पर करने लगा गंदा काम,तभी…

युवकों ने बच्चे को कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया तथा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया...
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 2:21 PM IST
Feature image

(रांची): रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में रांची-टाटा हाईवे पर चलती कार में चालक और उसके साथियों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया गया है कि महिला के विरोध करने पर कार चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और परासी गांव के निकट कार गड्ढे में जा गिरी। जिसके बाद महिला किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रही। पुलिस मामले की छानबीन की छानबीन में जुट गई है और दो दुष्कर्मियों की पहचान हो गई है।


पति को गाड़ी से उतारा,महिला व बच्चे को ले भागे बदमाश

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति और चार साल के बच्चे के साथ छोटे गम्हरिया गांव से भाड़े पर एक इंडिगो कार लेकर बुंडू के सूर्य मंदिर घूमने गई थी। सूर्य मंदिर से लौटते समय कार चालक ने एक युवक को अपना दोस्त बताकर अपने साथ में बैठा लिया। लेकिन कुछ ही कदम बाद एक अन्य युवक को देखकर चालक ने कार रोक दी और उस दूसरे युवक ने पिस्तौल का भय दिखा कर पति को गाड़ी से उतार दिया और महिला एवं बच्चे को लेकर भागने लगा।

बंदूक की नोक पर करने लगे गंदा काम

इस दौरान युवकों ने बच्चे को कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया तथा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। कार चालक एनएच छोड़ कर परासी गांव के रास्ते कार को लेकर जा रहा था, तभी परासी गांव के निकट कार एक गड्ढे में फंस गई और महिला निर्वस्र ही अपने बच्चे को साथ लेकर गाड़ी से कूद गई। बाद में भीड़ देखकर दुष्कर्मी भाग गए।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं दो आरोपियों की पहचान भी हो गई है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Published on: