दरअसल, सामुहिक आत्महत्या की यह घटना कांके थाना इलाके के रसंडे इलाके है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना से सेवानिवृत आॅफिसर का परिवार बताया जा रहा है। वहीं, शवों मृतकों संख्या में बढ़ोत्तरी की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस इस मामले को प्रथम द्रष्टया आत्महत्या से जुड़ा मानकर चल रही है। पुलिस पूछताछ में आत्महत्या के पीछे कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि इससे पहले हजारीबाग के एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों भी सामुहिक आत्महत्या कर ली थी। जबकि पिछले माह पहले दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव फंदे से लटके पाए गए थे।