लड़कियों के यौन शोषण मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शेल्टर होम संचालक ब्रजेश कुमार ठाकुर के अलावा रवि कुमार रौशन, किरण कुमारी, विकास कुमार, मंजू देवी, हेमा मसीह, इन्दू कुमारी व नेहा को आरोपी बनाया है। आपको बता दें कि बच्चियों की मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शेल्टर हाउस में रहने वालीं 42 में से 24 लड़कियों के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई थी। यही नहीं उनको नशीली दवाएं खिलाकर तरह-तरह की यातनाएं भी दी जाती थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय तक हुए दुष्कर्म के कारण चार बच्चियां गर्भवती हो गई थीं। यही नहीं बच्चियों के गर्भवती होने की जानकारी पर उनका जबरन गर्भपात भी कराया गया।