
horrific train accident in mp
नई दिल्ली। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ जाने के बाद रेलवे ने 27 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल को दिया है, जबकि सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे ने यह फैसला यमुना नदी के पुराने पुल को बंद किए जाने के बाद लिया। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द किए जाने से यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर के चलते खतरे के भांपते हुए प्रशासन ने उत्तर दिल्ली को पूर्वी दिल्ली से जोड़ने वाले पुराने यमुना पुल को बंद कर दिया गया है।
Published on:
30 Jul 2018, 9:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.