26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालगाड़ी में सांड़ फंसने से पौन घण्टे खड़ी रही ट्रेक पर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 30 Jul 2018, 7:40 AM IST

goods train

मालगाड़ी में सांड़ फंसने से पौन घण्टे खड़ी रही ट्रेक पर

बांदीकुई. भरतपुर-बांदीकुई रेल मार्ग पर झालानी बगीची के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने एक सांड की मौत हो गई। सांड के नीचे फंस जाने से करीब पौन घण्टे तक मालगाड़ी रेलवे ट्रेक पर खड़ी रही। बाद में रेलकर्मियों ने मशक्कत कर सांड को बाहर निकाला और मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने 7 बजे भरतपुर की ओर से मालगाड़ी आ रही थी कि झालानी बगीची के समीप अचानक रेलवे ट्रेक पर सांड आ गया। जो कि नीचे फंस गया। ऐसे में लोको पायलट ने आनन-फानन में मालगाड़ी को रोक दिया। जहां रेलकर्मियों ने सांड को बाहर निकालकर मालगाड़ी को बांदीकुई की ओर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि बांदीकुई-भरतपुर रेल मार्ग पर रेलवे ट्रेक के दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण आवारा जानवर विचरण करते रहते हैं। इससे आए दिन आवारा जानवरों की मालगाड़ी एवं सवारी गाडिय़ों के चपेट में आने से मौत हो रही है, लेकिन रेल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे बड़ा हादसा घटित होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

दुकानदारों के बीच तनाव


लालसोट. उपखण्ड के घाटा गांव स्थित पपलाज माता मंदिर के पास प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया।

थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना ने बताया कि घाटा गांव स्थित पपलाज माता मंदिर के पास प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों के दो पक्षों के बीच थड़ी रखने को लेकर विवाद हो गया। सीओ मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा तथा दोनों पक्षों को समझाया। (नि.प्र.)

थड़ी से माल पार


गुढ़ाकटला. ग्राम पंचायत चांदेरा के रेहडिय़ा गांव में शनिवार रात चोर एक थड़ी का ताला तोड़ हजारों रुपए का सामान ले गए। पीडि़त बद्रीप्रसाद मीना ने बताया कि चोर करीब 30 हजार रुपए का सामान, 1 हजार 800 नकद ले गए। चोरी की सूचना कोलवा पुलिस थाना को दी। इस थड़ी पर पूर्व में भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है।