
चावल के कट्टों के बीच छुपाई थी शराब। फोटो- पत्रिका
भांडारेज (दौसा)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भांडारेज मोड़ इंटरचेंज के पास दौसा पुलिस और एजीटीएफ जयपुर की संयुक्त कार्रवाई में चावल के कट्टों में छिपाकर ले जाई जा रही करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया गया। मौके से ट्रक चालक दिनेश जाट निवासी सिधियों की ढाणी, सांजटा, थाना सदर, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।
सदर थाना पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध शराब से भरा ट्रक आ रहा है। सूचना मिलने पर भांडारेज मोड़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया, जिससे संदेह और गहरा गया।
जांच में सामने आया कि ट्रक में ऊपर चावल के कट्टे भरे थे, जबकि उनके बीच बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। रात में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण ट्रक को थाना सदर परिसर में लाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कई बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ अंग्रेजी में अंकित था।
पुलिस ने बताया कि कुल 1070 पेटी शराब और 415 चावल के कट्टे (प्रत्येक 20 किलो) जब्त किए गए। शराब के नमूने नियमानुसार लिए गए और सभी कार्टनों को सील कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शराब हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से गुजरात ले जाई जा रही थी। उसके पास शराब परिवहन का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक भी जब्त किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य संदिग्धों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
यह वीडियो भी देखें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा हेमन्त कलाल (IPS) के निर्देशन और वृत्ताधिकारी दौसा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा (RPS) के सुपरविजन में थाना बांदीकुई और डीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की। इसमें थाना बांदीकुई के अधिकारी जहीर अब्बास, पगड़ी राम, प्रदीप कुमार (हेड कांस्टेबल), करतार सिंह, लोकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, घनश्याम कुमार, विशंभर दयाल, बलकेश, बलवीर, मुकेश कुमार और राकेश शामिल रहे।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
10 Jan 2026 08:30 pm
Published on:
10 Jan 2026 08:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
