रांची

युवक का शव बरामद, हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका

जिस लड़के की हत्या हुई है, वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था, बताया जा रहा कोई अपरधिक चरित्र नहीं रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 7:06 PM IST
dead body found
dead body found

(रांची): राजधानी रांची के हरिओम टावर के पास महेंद्र प्रसाद कॉलेज के निकट एक गली से शुक्रवार सुबह एक शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी प्राण रंजन ने बताया कि युवक के साथ एक स्कूटी भी बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया यह नजर आ रहा है कि घटना को कहीं और अंजाम देने के बाद उसके शव को हरिओम टावर के निकट लाकर फेंक दिया गया।


सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी तौफीक के रूप में की गई है। मृतक के पिता अंजुमन मार्केट के जूता दुकान में काम करते है। प्रारंभ में यह खबर अपराधी थी कि मृतक का कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज से पारिवारिक रिश्ता है, लेकिन बाद में इससे इंकार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों से भी जानकारी ले रही है और हत्या के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश की कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद तौफीक अंसारी के मोहम्मद कमाल अंसारी कर्बला चौक के रहने वाले है। जिस लड़के की हत्या हुई है, वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। बताया जा रहा कोई अपरधिक चरित्र नहीं रहा है।

अपराधों ने डीआरडीए के इंजीनियर को मारी गोली, रांची रेफर

इधर, पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज शहर के नावटोली नवकेतन सिनेमा हॉल के निकट अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने डीआरडीए कर्मी 35 वर्षीय सुधीर कुमार रोशन को गोली मार कर जख्मी कर दिया। उसे सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है । उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली उसके सर के पीछे लगी है । घटना को अंजाम देकर अपराधी पैदल ही भाग निकला।

Published on: