रांची

जहरीली हड़िया पीने से चार महिलाओं समेत छह ग्रामीणों की मौत

गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में जुटे गांव वाले तथा रिश्तेदारों ने रात में दफन क्रिया करने के बाद घर के बर्तन में रखे हड़िया को आपस में बांटकर पी लिया, जिसके बाद उन सभी की भी तबीयत बिगड़ने लगी और छह लोगों की मौत हो गयी।

2 min read
Jun 30, 2018
death

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): झारखंड में सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया घाटतरी गांव में जहरीली हड़िया (एक प्रकार की शराब) पीने से चार महिलाओं समेत छह ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं छह लोगों की हालत गंभीर है। बीमार लोगों को इलाज के लिए रिम्स रांची और राउरकेला अस्पताल भेजा गया है।

एक-एक कर हुई मौत

ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत केरया घटतरी गांव में शुक्रवार की रात गांव में एक भोज का आयोजन हुआ था। बताया गया है कि गांव में एक महिला की मौत हो गई थी, उसकी अंत्येष्टि और दफन क्रिया के बाद ग्रामीणों ने उसके घर जाकर हड़िया पी थी, लेकिन किसी कारण से यह हड़िया जहरीला हो गया और उसके सेवन के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत मिलने पर तीन महिला और दो पुरूषों को इलाज के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं एक महिला की गांव में ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने जब्त किया सैंपल

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हड़िया के सैंपल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़िया पीकर बीमार पड़े ग्रामीणों में केरेया पंचायत के वार्ड 11 का वार्ड सदस्य किशोर गुड़िया भी शामिल हैं। उसे परिजन अपनी व्यवस्था कर ओड़िशा के आईजीएच में इलाज के लिए ले गया है।

महिला ने बनाई शराब, पहले खुद मरी

गांव की फुलजेंसिया भेंगरा ने मंगलवार को ठेठईटांगर हाट से हड़िया बनाने में प्रयुक्त होने वाला रानू नामक कंद खरीदा था और बुधवार को हड़िया बनाया था। इसे तैयार करने के बाद फुलजेंसिया ने खुद इसका सेवन किया और उल्टी-दस्त के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार में जुटे गांव वाले तथा रिश्तेदारों ने रात में दफन क्रिया करने के बाद घर के बर्तन में रखे हड़िया को आपस में बांटकर पी लिया, जिसके बाद उन सभी की भी तबीयत बिगड़ने लगी और छह लोगों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें

झारखंड:जवानों के अपहरण मामले में विपक्ष की खामोशी शर्मनाक-भाजपा
Published on:
30 Jun 2018 06:30 pm
Also Read
View All