रांची

झारखंड:एक ही परिवार के सात लोगों की सामूहि​​क आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि...
2 min read
Jul 30, 2018
police
police

(रांची): झारखंड में रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र किराये के मकान में रहने वाले एक ही परिवार के सात सदस्यों का शव बरामद किया गया है। इस मामले की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को लगी। इस मामले में चल रही छानबीन के बीच पुलिस ने एक अहम बात को उजागर किया है।


इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन एवं पड़ोसियों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि पूरा परिवार आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की एक बहन रांची में रहती है,उन्हें बुलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि मकान में अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किए गए। प्रारंभिक छानबीन में आर्थिक कारणों से खुदकुशी की संभावना की जा रही है, लेकिन अनुसंधान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

आत्महत्या या हत्या के सवाल पर यह कहना है पुलिस का

आत्महत्या या हत्या के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में एसएसपी ने कहा कि अभी फॉरेसिंक विभाग की टीम फिंगर और फुट प्रिंट को सुरक्षित करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक मकान के बगल के हिस्से में ही रहते है और उनकी ओर से बताया गया कि मकान में बाहर से कोई नहीं आया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोदरज कंपनी में काम करने वाले दीपक झा का परिवार मूल रुप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और वर्ष 2011 से उसने ठीक तरीके से मकान का किराया नहीं दिया था। मृतकों में 40वर्षीय दीपक झा, उनकी पत्नी सोनी देवी, भाई रुपेश झा, मां गायत्री देवी, पिता सच्चिदानंद झा, साढ़े पांच वर्षीय पुत्री दृष्टि और डेढ़ साल का बेटा जागू शामिल है। मृतक दीपक झा की एक बहन के आने के बाद ही मामले में कुछ और जानकारी मिलने की संभावना है।

Published on:
30 Jul 2018 03:10 pm