रांची

बेटियों की शादी के लिए मां को नहीं मिल रहा था रिश्ता,मां को पेरशान देख दोनों बहनों ने उठाया यह खौफनाक कदम…

बताया गया कि दोनों छात्राएं जारंगडीह की रहने वाली हैं और केबी कॉलेज में पढ़ती हैं...

2 min read
Aug 22, 2018
file photo

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड के बोकारो जिले के तेनुघाट डैम में मंगलवार दोपहर दो युवतियों के डूबने की खबर है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की एक टीम को युवतियों के शवों को ढूंढने के लिए लगाया था, लेकिन खबर लिखने तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस संबंध में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि छानबीन के बाद ही बताया जा सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और। डैम में कूदने वाली युवतियों की उम्र लगभग अठारह से बीस साल की बतायी जा रही है और दोनों केबी कॉलेज,कथारा की छात्रा थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लड़कियों के तेनुघाट डैम में छलांग लगाते देख कर आसपास घूम रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने डैम में कूद कर दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तेज धारा में दोनों लड़कियां बह गयीं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे। एएसपी सुभाष चंद्र जाट की पहल पेटरवार प्रखंड के खेतको से गोताखोर को बुलाया गया और फिर डैम में खोजबीन शुरू हुई। लेकिन दोनों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।


बताया गया कि दोनों छात्राएं जारंगडीह की रहने वाली हैं और केबी कॉलेज में पढ़ती हैं। पुलिस को डैम के पास से छात्राओं के चप्पल, मोबाइल, अंगूठी और एक चूड़ी मिली है। पुलिस को एक छात्रा का सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है कि रिश्ता नहीं होने से मां परेशान है। इसलिए मैं मरना चाहती हूं। दोनों छात्राओं की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। एक साथ दोनों बहनों की मौत के बाद से मौहल्ले में भी मातमी सन्नाटा पसरा है।

ये भी पढ़ें

अलग झारखंड राज्य का गठन वाजपेयी की देन,झारखंड सदैव ऋणी रहेगा
Published on:
22 Aug 2018 02:08 pm
Also Read
View All