रांची

गांधी जयंती के मौके पर झारखंड में 134 बंदियों को मिली रिहाई, साथ ही आड्रे हाउस का नाम बदलने की घोषणा

कई विशेष घोषणांए भी सरकार की ओर से की गई...
2 min read
Oct 02, 2018
cm
cm

(रांची): आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर पूरा राष्ट्र गांधीमय हो गया है। अपने जीवन में गांधी जी के सिद्धांत अपनाने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है। साथ ही देश में हर जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। झारखंड में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य के सीएम रघुवर दास ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ कई विशेष घोषणांए भी सरकार की ओर से की गई।


मोरहाबादी में हुआ आयोजन

IMAGE CREDIT: पत्रिका ब्यूरो

गांधी जयंती के अवसर पर सीएम रघुवर दास,राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व अन्य विशिष्ट लोग मोरहाबादी पहुंचे। यहां समारोह का अयोजन किया गया। सीएम व राज्यपाल ने यहां स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अन्य लोंगों ने मूर्ति को पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को नमन।

सीएम ने काता सूत

IMAGE CREDIT: पत्रिका ब्यूरो

बंदियों को छोड़ा

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बापू कहते थे पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। आज गांधी जयंती के अवसर पर बापू के दिखाए सत्य-अहिंसा और क्षमा के मार्ग पर चलते हुए राज्य के कुल 134 बंदियों को छोड़ा गया। ये सभी हिंसा का मार्ग छोड़कर सामान्य जिंदगी शुरू कर सकेंगे।

गांधी जी के नाम पर होगा आड्रे हाउस का नाम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची स्थित आड्रे हाउस का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि चंपारण के आंदोलन के पहले महात्मा गांधी रांची के ऑड्रे हाउस आए थे। उनकी स्मृति को संजोए रखने के लिए इसका नामकरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन किया जाएगा।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, झारखंड बाल कल्याण आयोग की अध्यक्षा आरती कुजूर आदि ने गाँधी जी के मूर्ति पर फूल अर्पण कर गाँधी जी को श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियो के बीच राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित सभी ने इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का वितरण किया।

Published on:
02 Oct 2018 04:38 pm