रांची

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएगी बच्चों का स्कूल ड्रेस-मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि वे मुड़मा मेले में कुछ देने के लिए नहीं आए, बल्कि शक्ति के केंद्र स्थान से वे आशीर्वाद लेने आए है, इसी शक्ति केंद्र की बदौलत सरकार लोगों के विकास और कल्याण में लगी है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 2:36 PM IST
cm
cm

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सरकार जनजातीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्द्धित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 70 वर्षों में पहली बार रांची के मुड़मा जतरा मेला, बोकारो के लुगुबुरू और दुमका के हिजला मेला को राजकीय मेला का दर्जा किया गया। मुख्यमंत्री गुरुवार को मांडर के निकट मुड़मा-जतरा मेला के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार जनजातीय संस्कृति को प्रोत्साहन देने के साथ ही गांव में रहने वाली गरीब और आदिवासी महिलाओं को अपने घर में ही काम दिलाने और स्वरोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, इसके तहत अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्कूली बच्चों के लिए पोशाक बनाएगी और क्षेत्र में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को वही पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में आज ही उन्होंने मुख्य सचिव को आदेश दे दिया है, मुख्य सचिव की ओर से कल सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेज दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वे मुड़मा मेले में कुछ देने के लिए नहीं आए, बल्कि शक्ति के केंद्र स्थान से वे आशीर्वाद लेने आए है, इसी शक्ति केंद्र की बदौलत सरकार लोगों के विकास और कल्याण में लगी है।


उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति का मूल सिद्धांत है, अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना, इसके लिए सरकार ने सभी आदिवासी गांवों में अखाड़ा के साथ नृत्य-संस्कृति व पहचान को सुरक्षित रखना चाहती है, सरना, मसना स्थल, धुमकुरिया और अन्य जनजातीय परंपरा को समृद्ध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले वर्ष यहां सांस्कृति भवन बनाने का निर्णय लिया था, यह भवन बनकर तैयार हो गया है।

Updated on:
26 Oct 2018, 2:36 PM IST
Published on: