नक्सल प्रभावित झारखंड में दो चरण के विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) संपन्न हो चुके हैं, हर बार ऐसी घटना (Naxal Attack In Ranchi Jharkhand) सामने (Jharkhand News) आई (Ranchi News) है (Jharkhand Assembly Election) जब (Cobra Battalion) नक्सलियों (Cobra Commando) ने...
(रांची): रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह माओवादियों द्धारा किए गए आइईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। इन्हें रांची स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीआरपीएफ के आरक्षी महानिरीक्षक संजय आनंद लाठकर घायल जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। दोनों जवान खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।
चुनाव में मतदान के बाद वापस लौट रहे सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कई जगह लैंड माइंस बिछाए जाने की आशंका थी। सतर्कता बरते हुए रविवार सुबह जवान पैदल वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।
इससे पहले शनिवार को भी खूंटी में चुनाव करा लौट रही पोलिंग टीम पर मारंगबुरू के पास दोपहर 3 बजे के करीब नक्सलियों ने फायरिंग की थी। एसएसबी के जवानों ने जवाबी फायरिंग तो जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग गए। दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम जिले में बडक़ेल पंचायत के जोजोहातू में नक्सलियों ने वोटरों को मतदान के लिए बूथ पर लेने जा रही बस फूंक दी। गनिमत रही की इस दौरान कोई बस में सवार नहीं था।