रतलाम

पुलिस थाने के सामने से रतलाम में मोाबइल दुकान से १०० मोबाइल चोरी

सनसनीखेज तरीके से लााखों रुपए की मोबाइल चोरी

2 min read
Nov 17, 2017
ratlam police

रतलाम। शहर में पुलिस थाने के सामने से मोबाइल दुकान से अज्ञात चोर करीब १०० दुकान चोरी कर ले गए। चोरों ने पहले दुकान का नकुचा तोड़ा इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची व अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान के सामने ही यातायात पुलिस थाना व करीब ५० कदम दूर स्टेशन रोड पुलिस थाना है।

थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया की शुक्रवार सुबह करीब १० बजे बाद दुकान के कर्मचारी अजय व विपुल दुकान पर पहुंचे व दुकान को खोला। इस दौरान उनको नकुचा टूटा हुआ मिला। दुकान में अंदर गए तो सभी सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद दुकान के मैनेजर धीरजसिंह सहित पुलिस को सूचना दी गई।

डॉग दौड़ा दूर तक

मामले की जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद भी ली है। डॉग दुकान में आने के बाद दूर तक गया। हालाकि मामले की जांच चल रही है, लेकिन मैनेजर का कहना है कि लाखों रुपए के मोबाइल चोरी हुए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसमे अनेक पहलू को देखा जा रहा है। पुलिस आसपास रहने वालों से भी जानकारी ले रही है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट भी लिए गए है।

पूर्व के चोर अब तक फरार

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हाल ही के दिनों में चोरी की ये कोई पहली वारदात नहीं है। हाल ही के दिनों में महू रोड भी चोरी की घटना हुई थी। एक साथ दो से तीन दुकानों में ताले टूटे थे। तब भी पुलिस पहुंची थी व दावा किया था की शीघ्र ही मामले को सुलझाया जाएगा। ये अलग बात है कि अब तक पूर्व की चोरी सुलझाने के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली है। दुकानदार का दावा है कि कम से कम १० लाख रुपए मूल्य के मोबाइल चोरी हुए है। हालाकि पुलिस फिलहाल ये पता लगा रही है कि कितने मोबाइल पूर्व में बिक्री हुई व कितने दुकान में पहले से थे।

शीघ्र सफलता की संभावना

पुलिस अपना काम कर रही है। सर्दी के दिनों में इस प्रकार की घटना होती है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे है।

- अजय सारवान, थाना प्रभारी, स्टेशन रोड पुलिस

Published on:
17 Nov 2017 02:11 pm