रतलाम

Ratlam में नकली की आशंका में 1600 लीटर घी जब्त

रतलाम. खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को ग्लोबस सिटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्म के घर में ही बने गोदाम से नकली घी की आशंका में दो ब्रांड का 1600 लीटर घी जब्त किया है। जब्त घी की कीमत लाखों रुपए है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने अलग-अलग पैकेट के अलग-अलग नमूने […]

2 min read
Feb 27, 2026
ग्लोबस सिटी स्थित एक मकान से किया जा रहा था घी और अन्य सामग्री का धंधा


रतलाम. खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को ग्लोबस सिटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्म के घर में ही बने गोदाम से नकली घी की आशंका में दो ब्रांड का 1600 लीटर घी जब्त किया है। जब्त घी की कीमत लाखों रुपए है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने अलग-अलग पैकेट के अलग-अलग नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं। मिलावटी घी उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले के बुधाना स्थित फैक्टरी में बनता था। ग्लोबस सिटी निवासी विक्रांत त्यागी ने इसकी फ्रेंचाइजी ले रखी थी। इसे अपनी महाकाल ट्रेडर्स फर्म के माध्यम से रतलाम और आसपास के गांवों में सप्लाई किया जाता था। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ ही एएसएलआर रामचंद्र पांडेय जिला प्रशासन की तरफ से पूरे समय मौजूद रहे।

नमूने लेकर पंचनामा बनाया

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्लोबल सिटी में नकली घी का व्यापार होता है। सूचना पर शुक्रवार दोपहर टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में पता चला महाकाल ट्रेडर्स के विक्रांत त्यागी के मकान में दो कंपनियों के ब्रांड वाले घी के बड़ी संख्या में पैकेट संग्रहित कर रखे हैं। इसी मकान में मसाले, बिस्किट सहित अन्य के पैकेट भी रखे हुए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने माना कि जब्त किया गया घी प्रथम दृष्टया नकली एवं मिलावटी प्रतीत होता है। टीम ने ढाई सौ, पांच सौ और एक लीटर के साथ ही 15 लीटर के डिब्बों के नमूने लेकर पंचनामा बनाया।

एक पता, दो फर्में

यह घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुधाना में ईदगाह रोड पते पर रजिस्टर्ड कंपनी में बनाया गया है। एक ब्रांड मदर बेस्ट और दूसरा यूपी फ्रेश के नाम से यहां पाया गया है। ये ब्रांड दो कंपनियां बनाती है। दोनों का पता एक ही जगह पर पंजीकृत पाया गया। यूपी फ्रेश कंपनी के प्रोडक्ट पर तो खाद्य पदार्थ का नाम भी नहीं लिखा है। दूसरे मदर बेस्ट पर प्रीमियम देसी घी लिखा हुआ था।

सवा तीन सौ से चार सौ रुपए लीटर

आमतौर पर देशी घी 600 रुपए से कम बाजार में उपलब्ध नहीं है किंतु मदर बेस्ट और यूपी फ्रेश 350 से 400 रुपए लीटर में बेचा जा रहा था। 15 लीटर की पैकिंग 6000 रुपए में बेची जा रही थी। महाकाल ट्रेडर्स द्वारा ट्रेडिंग और मार्केटिंग का कार्य किया जा रहा था।

यह जब्त किया

मदर बेस्ट की एक लीटर की 11 पेटी जिसमें 165 डिब्बे, 500 एमएल की 12 पेटी जिसमें 360 डिब्बे, 1 लीटर जार की तीन पेटी 45 डिब्बे, 500 एमएल के 15 पेटी जिसमें 450 डिब्बे, 15 लीटर टीन 180 लीटर और यूपी फ्रेश की 1 लीटर 13 पेटी 195 डिब्बे, 500 एमएल 14 पेटी 825 डिब्बे, 15 लीटर के 10 डिब्बे जब्त किए है।

Updated on:
27 Feb 2026 10:45 pm
Published on:
27 Feb 2026 10:44 pm
Also Read
View All