रतलाम

Ajab Gajab: देखिए, मूषकराज का अनूठा वीडियो

जमकर वायरल हो रहा वीडियो, चढ़ावे के रुपए थाली से गायब
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 11:00 AM IST
patrika
patrika

रतलाम. दस दिनी गणेशोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। प्रदेशभर में यह पर्व उत्साह और उमंग से मनाने के बाद बप्पा को नम आंखों से विदाई दी गई। अगले बरस तू जल्दी आ, के जयघोष के साथ देररात तक चल समारोह निकले और झाकियां भी सजाई गई। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गणपति बप्पा के वाहन मूषकराज अनूठे रूप में नजर आए। एक सार्वजनिक पांडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा के सामने बतौर दान स्वरूप रखी नकद राशि के नोट एक-एक कर अचानक गायब होने लगते है, मूषकराज का इन नोटों से क्या ताल्लुक है और ये नोट अचानक कहां जा रहे है, यह जानने के लिए देंखे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मूषकराज का ये वीडियो।

वायरल वीडियो का सच जानने का किया प्रयास
सोशल मीडिया पर वायरल मूषकराज के वीडियो की सच्चाई जानने के लिए पत्रिका टीम ने इसे भेजने वाले मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। पता लगाया गया कि यह वीडियो कहां और कब का है, जानने पर पता चला कि संबंधित इंटरनेट यूजर ने भी एक अन्य वाट्सएप ग्रुप में शेयर हुए इस वीडियो को पत्रिका टीम तक पहुंचा दिया, वीडियो के स्थान के बारे में जानकारी नहीं मिली। हालांकि वीडियो में लोगों के बीच चर्चा से यह जरूर बताया जा रहा है कि मूषकराज का यह अनूठा वीडियो गुजरात से जुड़ा हुआ है।

Published on: