
रतलाम। (जावरा) एट्रोसिटी एक्ट और आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर लम्बे समय से प्रदर्शन कर रही करणी सेना का डर अब राजनेताओं पर भारी पड़ रहा हैं, यही कारण हैं कि कई राजनेता सभाऐं करणी सेना के विरोध के चलते रद्द कर रहे हैं।
ऐसा ही मामला शुक्रवार को भी सामने आया। पिपलौदा के समीप स्थित गांव अयाना में सांसद सुधीर गुप्ता का एक कार्यक्रम था, लेकिन अयाना में करणी सेना तो पहुंच गई, लेकिन सासंद गुप्ता ने अपना कार्यक्रम ही रद्द कर दिया। इस पर करणी सेना जिलाध्यक्ष जितेन्द्रङ्क्षसह बरखेड़ी ने कहा कि एट्रोसिटी एक्ट पर सांसद गुप्ता करणी सेना के साथ राउण्ड टेबल पर बैठकर चर्चा करना चाहते हैं। सांसद के गांव में होने वाले कार्यक्रम को लेकर करणी सेना ने सांसद से चर्चा करने के लिए गांव में राउंड टेबल लगाई थी, ताकि सांसद से इस बिल का विरोध क्यों नहीं किया, इसका जवाब मिल सकेें लेकिन सासंद नहीं आए।
महारैली को लेकर बैठक आयोजित
शुक्रवार को सुबह करणी सेना के जावरा स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह तथा जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह की मौजूदगी में हुई। जिसमें १६ सितम्बर को उज्जैन में एट्रोसिटी एक्ट तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांंग को लेकर होने वाली महारैली में बड़ी तादात में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई। तहसील अध्यक्ष कमलेन्द्रसिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष हरेन्द्रसिंह तोमर ने बताया सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एक्ट्रोसिटी एक्ट के आदेश के विरुद्ध जाकर सरकार ने इसको संविधान में लिए जाने के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है।
राजनेताओं के खिलाफ करणी सेना
उन्होंने बताया हमारा विरोध उन सांसदों एवं राजनेताओ के खिलाफ भी है जो संसद में बिल के पास होने पर सामान्य वर्ग के होते हुए भी मौन रहकर समर्थन में रहे एवं इसका विरोध नहीं किया। सेना की मांग है की पदोन्नती में आरक्षण बंद हो, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उक्त रैली में सापक्स, परशुराम सेना सहित कई संगठन भी शामिल होगे। बैठक में संभाग प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह, पिपलोदा अध्यक्ष रविराज सिंह, कुलदीपसिंह डोडियाना आदि उपस्थित थे। बैठक में नगर की कार्यकारणी का भी गठन किया गया। जिसमे नगर प्रभारी पद पर संदीप सिंह एवं उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री शुंभमराजसिंह को नियुक्त किया गया।