रतलाम

बैडमिंटन प्रतियोगिता में ये पहुंचे सेमीफायनल में

बैडमिंटन प्रतियोगिता में ये पहुंचे सेमीफायनल में

2 min read
Mar 26, 2019
Badminton competition in madhya pradesh

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर अंतरमंडलीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट परिसर बैडमिंटन हॉल में मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर ने की। सुनकर ने प्रतियोगिता में स्वयं एक मैच खेला। एकल व युगल खिताबी मुकाबले का समापन बुधवार को होगा। प्रतियोगिता में अलग-अलग टीम मैच जीतकर सेमीफायनल में जगह बनाने में सफल हुई।

मंगलवार को अंतरमंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक सुनकर, विशेष अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा, सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विपुल सिंघल की उपस्थिति में हुआ। दो दिन की इस प्रतियोगिता में पहले दिन रोचक मुकाबले हुए। रतलाम मंडल की टीम के कप्तान अभिमन्यू सिंह है। इनके अलावा टीम में आजाद यादव, रवि कुशवाह, सुमित कटियार, लेखराज बिलौनिया, प्रतिक सलूजा व कोच हरीश चांदवानी एवं निर्णायक की भूमिका में स्नेहा टिल्लू रही। आयोजन में मंडल के विभिन्न विभाग प्रमुखों के अलावा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ सहित जिला बैडमिंटन संघ, ओबीसी एसोसिएशन, एससीएसटी एसोसिएशन आदि संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

इस तरह हुई पहले दिन प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का प्रथम मैच भावनगर मंडल विरुद्ध वडोदरा मंडल खेला गया। प्रथम एकल मैंच में भावनगर के गिरिशंकर ने वडोदरा मंडल के विनय वर्मा को 21-09, 21-15 से हराया। वहीं दूसरे एकल में भावनगर के राष्ट्रीय खिलाड़ी समीर अब्बासी ने वडोदरा के तरूण चौहान को 21-12, 28-26 से हराया। पुरूष युगल में भावनगर के समीर अब्बासी व गिरिशंकर की जोड़ी ने वडोदरा के तरूण चौहान व विनय वर्मा की जोड़ी को 21-10, 26-24 से हराया। रतलाम, मुम्बई, भावनगर एवं राजकोट की टीम सेमीफायनल में अपने-अपने मैच जीतकर पहुंची। प्रतियोगिता में रतलाम, वडोदरा, मुम्बई, भावनगर, राजकोट मंडल के लगभग 40 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है।

Published on:
26 Mar 2019 08:04 pm
Also Read
View All