
मई-जून का राशन 17 तक बांटना चुनौती, रतलाम में 40 प्रतिशत ही वितरण, लाभार्थी परेशान, प्रशासन पर सवाल
रतलाम. सरकार द्वारा दो-दो माह का राशन पात्र लाभार्थियों को एक साथ वितरण किया जा रहा है, लेकिन जिले में पिछले तीन-चार दिन से सर्वर जाम होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
शुक्रवार को तो सर्वर डाउन होने का हवाला देते हुए दुकान संचालकों ने दुकानें ही बंद कर दीं। 17 मई तक महज कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में शेष 60 प्रतिशत राशन का वितरण कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है।
जिला प्रशासन ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों को मई-जून का राशन गेहूं, चावल, नमक, शक्कर आदि 17 मई तक वितरण करने का लक्ष्य दिया है। सर्वर की बाधा विक्रेेताओं के लिए भी चुनौती बन गई है। जिले में 246727 राशन कार्डधारियों में से अब तक केवल 99535 लाभार्थियों को 40.34 प्रतिशत को ही राशन मिल पाया है।
अभी 147192 कार्डधारियों को राशन मिलना शेष है। प्रदेशभर में रतलाम राशन वितरण में 40वें स्थान पर है। सैलाना में सबसे कम 6.91 प्रतिशत, आलोट नगर परिषद में 13.53 प्रतिशत और बाजना में 25.86 प्रतिशत राशन का उठाव हुआ है। शेष कुछ दिनों में आधे से अधिक राशन बांटना बड़ी चुनौती है, जिससे लाभार्थियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
ब्लॉक कार्ड वितरण
आलोट 37547 15211
बाजना 37114 9599
जावरा 39624 14687
पिपलौदा 24859 10187
रतलाम 71077 33717
सैलाना 29625 11722
धामनोद 1180 779
बड़ावदा 1570 807
नामली 1344 906
सर्वर जाम होने के कारण राशन वितरण में परेशानी आ रही हैं, भोपाल स्तर से तकनीकी समस्या है। सुधरते ही राशन वितरण शुरू हो जाएगा।
मुकेश चौहान, जेएसओ
समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र फुल होने लगे हैं, कुछ किसानों के पास अन्यत्र केंद्रों पर ट्रॉलियों ले जाने के लिए मोबाइल आने लगे हैं, जिससे किसानों की परेशानी बढऩे लगी हैं। कुछ उपार्जन केंद्रों के बाहर गेहूं तौल करना पड़ रहा हैं, तो कहीं फ्लेक्स लगा दिए हैं कि अब अन्यत्र स्थानों पर ट्रॉलियों लेकर जाना हैं। जिले में 23 मई तक 29877 किसानों के स्लॉट बुक हो चुके हैं, 18477 किसानों से 97434 टन गेहूं की खरीदी हो चुकी हैं।
जिले के 65 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जा रही हैं। ईटावा माताजी रोड उमिया वेयर हाउस खरीदी केंद्र पर से किसानों के अन्यंत्र पहुंचाया जा रहा हैं। यहीं स्थिति नामली और सेमलिया के केंद्रों पर भी होने लगी हैं। रिंगनिया के किसान अरविंद पाटीदार ने बताया की मेरे ट्रॉली दो-तीन दिन से उमिया शिवपुर खरीदी केंद्र पर खड़ी हैं, मोबाइल आया कि 9 मई को बिलपांक केंद्र पर ले जाना हैं, इससे किसानों को परेशान होना पड़ेगा।
स्थिति यह है कि पिछले साल के बाद इस साल की हो रही खरीदी के कारण कुछ सेंटर फुल हो चुके हैं। ऐसे में स्थान परिवर्तन के बोर्ड लगाए दिए गए हैं। खरीदी केंद्र सेमलिया पर लगे बोर्ड में लिखा हैं, 11 मई से हकीमी वेयर हाउस खाचरौद रोड पर संचालित होगा। जिन किसानों के स्लॉट की अंतिम तारीख 9 मई है, वह अपनी ट्रॉली लाइन में लगाए एवं अन्य किसान अपना नंबर हकीमी वेयरहाउस खाचरौद पर लगाए।
जिले में खरीदी चल रही हैं, 199.80 करोड़़ के ईपीओ जारी हो चुके हैं। अब तक 29877 किसानों के स्लॉट बुक हैं और 18477 ने अपने गेहूं 97434 टन तुलवा चुके हैं। राशन दुकानों पर मई-जून का 40 प्रतिशत राशन वितरण हो चुका हैं।
आनंद गोले, जिला आपूर्ति अधिकारी
Updated on:
09 May 2026 11:54 am
Published on:
08 May 2026 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
