रतलाम में संत ने समझाई बड़ी बात सन्यास मार्ग पर कब बढ़ें
Also Read
View All 
रतलामः मध्य प्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर नया गांव लेबड़ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क पर चलते हुए कार अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी, यहां अचानक जौरदार धमाके के साथ कार में भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि, कार में धार के एक परिवार के तीन लोग सफर कर रहा थे। इनमें मां-बेटी और पिता शामिल थे। आग में झुलसने के कारण मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर हालत में नज़दीक के जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अभी अभी जानकारी मिली है कि, कार में जिंदा जलने वालों में परिवार के सदस्यों में पिता चंद्रशेखर मालवीय और पत्नी वर्षा और पुत्री निहु शामिल थीं। मां और बेटी की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिता का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।