रतलाम

एमपी में यहां भाजपा को पटकनी, कांग्रेस की जीत

BJP loose in Madhya Prdesh here, Congress wins रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, बड़ा उलटफेर : भाजपा ने नामांकन फार्म लिया, लेकिन अंतिम समय तक जमा नहीं करवाया।

3 min read
Dec 21, 2019
BJP loose in Madhya Prdesh here, Congress wins

रतलाम।/सैलाना। एमपी की राजनीति में बड़ा महत्व रखने वाले रतलाम जिले के सैलाना में निकाय में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पर उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के पार्षद थे, उनको हटाने के बाद जब निर्वाचन हुआ तो कांगे्रस निर्विरोध ही आ गई। भाजपा ने जीत के लिए प्रयास किए, यहां तक की नामांकन का फॉर्म भी लिया, लेकिन पराजय सामने देखकर उसको भरा ही नहीं।

IMAGE CREDIT: manoj dewangan

नगर परिषद के नए उपाध्यक्ष अब कांगे्रस के पार्षद चैतन्य लक्की शुक्ला होंगे। शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हो गए। विरोधी दल भाजपा के नेता उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र तो ले गए, लेकिन अंतिम समय तक जमा नहीं कर सके। बाद में भाजपा नेताओं ने पार्षदों को तोडऩे का आरोप कांगे्रस पर लगाया है। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला।

पार्षद दल की बैठक

सैलाना में उपाध्यक्ष पद को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन कार्यक्रम रखा गया। १५ पार्षद वाली परिषद में निर्वाचन कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष शेखर गेहलोत के नेतृत्व में हुआ। सुबह कांगे्रस पार्षद दल की बैठक में चैतन्य लक्की शुक्ला के नाम पर आम सहमति बन गई थी। भाजपा के स्थानीय नेता डॉ. विजय चारेल के अलावा रतलाम से नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा पहुंचे।

फॉर्म ले गए, जमा नहीं
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेता उपाध्यक्ष पद के लिए फॉर्म तो ले गए, लेकिन जमा करवाने के लिए नहीं आए। इसके बाद प्रक्रिया का पालन करते हुए कांगे्रस पार्षद शुक्ला को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया। विजयी होने की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडे़ आदि बजाए। शहर के प्रमुख मार्गो से विजयी जुलूस भी निकाला गया। हालांकि भाजपा नेता सुबह से अपने ही दल के पार्षदों के टूटने से निराश थे।

पार्षदों को तोडऩे का आरोप
भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने कांगे्रस पर भाजपा पार्षदों को तोडऩे का आरोप लगाया। जायसवाल ने कहा कि हमारे पास अब भी ४ पार्षद है, लेकिन इससे अधिक पार्षद होते। कांगे्रस ने हमारे दल के पार्षदों को तोडऩे का कार्य किया है।

बहुमत कांग्रेस के पास ही था
वहीं, कांगे्रस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने कहा कि बहुमत कांग्रेस के पास था। यह बात भाजपा को भी पता थी, इसलिए ही वे नामांकन फॉर्म ले गए, लेकिन जमा करवाने नहीं आए। चुनाव होता तो भी जीत कांगे्रस की ही होती।

Published on:
21 Dec 2019 10:21 am
Also Read
View All