रतलाम. रेल मंडल के चित्तौडग़ढ़ के करीब शंभुपूरा यार्ड में एलसी गेट 90 के यहां शंटिंग के दौरान इंजन व मालगाड़ी के एक डिब्बा डिपो ले जाने के दौरान बे पटरी हो गया। सुबह 4 से 4.30 के बीच हुई घटना के बाद चित्तौडग़ढ़ से दुर्घटना स्थल पर राहत के लिए एआरटी ट्रेन को भेजा गया। सुबह 9 बजे बे पटरी डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने में सफलता मिली। मामले में इंजन चालक बसराम मीणा को दोपहर बाद निलंबित किया है।