रतलाम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्राले से टक्कर के बाद कार में लगी आग, चालक की जिंदा जला, दो गंभीर

Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस - वे पर एक तेज रफ्तार कार ट्राले में जा घुसी। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार पिता - पुत्री गंभीर रूप से घायल हैं।

2 min read
दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस - वे पर कार और ट्राले की टक्कर (Photo Source- Input)

Delhi-Mumbai Expressway Accident:मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, यहां हर रोज सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं, जबकि इन्हीं में दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। हालिया सड़क हादसे की खबर सूबे के रतलाम जिले से गुजरने वाले दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस - वे से सामने आई है। यहां शिवगढ़ थाना इलाके के ग्राम बावड़ी के समीप मंगलवार एक कार और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, टक्कर के बाद न सिर्फ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि उसमें आग भी लग गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार पिता - पुत्री आग से झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पिता - पुत्री को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि, चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

टॉयलेट में ब्राउन शुगर का नशा कर रहा था शख्स, पुलिस ने बना लिया वीडियो

ट्राले में पीछे से घुसी कार

जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय किराना व्यापारी नरेंद्र राठौड़ पिता शांतिलाल राठौड़ निवासी मेघनगर जिला झाबुआ मंगलवार दोपहर अपनी 22 वर्षीय बेटी तीसा राठौड़ को सीए इंटर मीडिएट की परीक्षा दिलाने के लिए कार में मेघनगर से रतलाम आ रहे थे। कार ड्राईवर 19 वर्षीय रोहित मुनिया पिता जानिया मुनिया निवासी ग्राम खुटावा थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ चला रहा था। वे रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना इलाके के ग्राम बावड़ी के पास पहुंचे थे, तभी कार आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार ड्राईवर रोहित मुनिया और नरेंद्र राठौड़ व उनकी पुत्री। तीसा घायल हो गए। घायल होने के कारण कार से तीनों बाहर नहीं निकल पाए।

टक्कर से कार में लगी आग

वहीं, कार में आग लग गई। वहीं, आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे - तैसे जलती कार से ड्राईवर समेत पिता-पुत्री को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां गंभीर झुलसने और चौटिल होने से चालक रोहित की मौत हो गई, जबकि पिता - पुत्री घायल हैं।

ग्रामीण साहस न दिखाते तो…

इधर, तीनों को कार से बाहर निकाले जाने के बाद कार में आग में लगी आग ने विकराल रूप धारण कार लिया और उससे ऊंची - ऊंची लपटे निकलने लगी। अगर समय रहते ग्रामीण मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर न निकालते तो हादसे में पिता - पुत्री की भी गंभीर रूप से झुलसने से जान जा सकती थी।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी लगते ही शिवगढ़ थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना ने बताया कि, आगे चल रहे ट्राले से कार पीछे से जाकर टकरा गई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के बीच हुए घर्षण से कार में आग लग गई। मामले की जांच की जा रही है।

पिता - पुत्री का इलाज जारी

वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज के प्रभारी सीएमओ आकिश खान ने बताया कि, एंबुलेंस से तीन घायलों को लाया गया है, जिनमें से कार चालक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि पिता - पुत्री की हालत गंभीर है। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ड्राईवर को चोटे आने के साथ वो बुरी तरह से झुलस भी गया था। नरेंद्र राठौड़ को चोट आने के साथ वे भी झुलसे हैं, जबकि तीसा को चोटे आई हैं।

ये भी पढ़ें

बीकॉम का पेपर देते पकड़ाई ‘लेडी मुन्नाभाई’, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप
Published on:
06 May 2026 06:59 am
Also Read
View All