
grafics
रतलाम.जमानत पर छूटने के बाद भी आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करवाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस साल जनवरी से लेकर सितंबर तक 125 के आवेदन कोर्ट में प्रस्तुत कर दिए हैं। इनमेंसे 28 की जमानत कोर्ट ने निरस्त भी कर दी है। यही नहीं मादक पदार्थों के आरोपियों के खिलाफ भी जमानत निरस्ती की कार्रवाई की जा रही है।
नौ माह की कार्रवाई
रतलाम पुलिस ने इस वर्ष 1 जनवरी से 30 सितंबर तक जिले में 129 आदतन अपराधियों को चिह्नित किया है। गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध अब तक 125 जमानत निरस्तीकरण आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं। इनमें से न्यायालय ने 28 आरोपियों की जमानत निरस्त की है, जबकि 20 प्रकरणों में कार्रवाई विचाराधीन है। यह कार्रवाई ऐसे अपराधियों को नियंंत्रित करने की दिशा में की जा रही है, जिनकी आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।
मादक पदार्थ में भी आवेदन
इस वर्ष मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित मामलों में 12 आरोपियों को जमानत निरस्तीकरण के लिए पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमें से 2 आरोपियों की जमानत निरस्त की जा चुकी है, जबकि 10 आरोपियों के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।
--------------------
15 स्कूली वाहनों की जांच की, 4 ऑटो जब्त
स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 15 स्कूली वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली बच्चों को ले जाने वाले 4 ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया गया।
यातायात डीएसपी यातायात आनंद सोनी ने बताया यातायात पुलिस ने गुरुवार को स्कूली ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बच्चों को असुरक्षित तरीके से स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार स्कूली ऑटो रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े करवा दिए। इन स्कूली ऑटो से बच्चों को बैठाने के लिए लगाए गए अतिरिक्त पटिए भी निकालकर जब्त करते हुए वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
--
आमजन भी पुलिस को दे सूचना
आमजन से अनुरोध है कि अपने क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें तथा जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अमित कुमार, एसपी, रतलाम
Updated on:
15 Oct 2026 09:22 pm
Published on:
15 Oct 2026 09:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
