13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन ट्रेन में यात्रा के लिए मिल रहा कंफर्म टिकट, अभी कर सकते बुकिंग

उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच विशेष किराये पर होगा संचालन, अक्टूबर में दो-दो फेरे लगाएंगी ट्रेनें, हजारों यात्रियों को मिलेगा भारतीय रेलवे का यह तोहफा
2 min read
Google source verification
railways decision yoganagari and jammu tawi ajmer trains run changed route

Rajasthan : फाइल फोटो पत्रिका

रतलाम। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत रतलाम मंडल से होकर उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2026 में इन ट्रेनों के निर्धारित फेरे होंगे। रतलाम, नागदा और उज्जैन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के कारण मंडल के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उधना-जयनगर-उधना के बीच दो स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्या 09073 उधना-जयनगर स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर को उधना से सुबह 9.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर रात 7.10 बजे पहुंचेगी और 7.20 बजे रवाना होगी। इसके बाद नागदा स्टेशन पर रात 8 बजे आगमन और 8.02 बजे प्रस्थान होगा। उज्जैन स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचकर 9.10 बजे रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए यह ट्रेन मंगलवार सुबह 5.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जयनगर-उधना स्पेशल

वापसी में ट्रेन संख्या 09074 जयनगर-उधना स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर को जयनगर से सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर रात 9.45 बजे पहुंचेगी और 9.50 बजे रवाना होगी। नागदा में रात 11.13 बजे आगमन और 11.15 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद रतलाम स्टेशन पर बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद रात 12.05 बजे पहुंचकर 12.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार सुबह 7.30 बजे उधना पहुंचेगी।

उधना-जयनगर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 09071 उधना-जयनगर स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर को दोपहर 3.45 बजे उधना से रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर रात 10.45 बजे पहुंचकर 10.55 बजे रवाना होगी। नागदा में रात 11.50 बजे आगमन और 11.52 बजे प्रस्थान होगा। उज्जैन में सोमवार रात 1 बजे पहुंचकर 1.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 11.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन

वापसी में ट्रेन संख्या 09072 जयनगर-उधना स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। उज्जैन में रात 11.15 बजे पहुंचकर 11.20 बजे रवाना होगी। नागदा में गुरुवार रात 12.15 बजे आगमन और 12.17 बजे प्रस्थान होगा। रतलाम में रात 12.55 बजे पहुंचकर 1.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार सुबह 8.30 बजे उधना पहुंचेगी।

यहां होगा ट्रेन का ठहराव

दोनों उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेनें वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेंगी।

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर दोपहर 3.45 बजे पहुंचेगी और 3.50 बजे रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 19 और 26 अक्टूबर को रात 10.45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर बुधवार तड़के 2.55 बजे पहुंचेगी और 3.05 बजे रवाना होगी। इसके बाद बुधवार दोपहर 1.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।