12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम कालिका माता मेले में आज अधिष्ठा-अनुष्ठा का सुर संगम, 16 को आएंगे ये कवि

नगर निगम की ओर से आयोजित दस दिवसीय कालिका माता नवरात्र मेले 14 अक्टूबर को कशव्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाइट, 15 अक्टूबर को तारक मेहता के कलाकार मयूर वकानी सुन्दर व कुश शाह गोली की सेलिब्रिटी होगी नाइट
2 min read
Google source verification
Adhishtha-Anushtha, Bhajan singers news in ratlam

नगर निगम की ओर से आयोजित दस दिवसीय कालिका माता नवरात्र मेले 14 अक्टूबर को कशव्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाइट, 15 अक्टूबर को तारक मेहता के कलाकार मयूर वकानी सुन्दर व कुश शाह गोली की सेलिब्रिटी होगी नाइट

रतलाम. नगर निगम की ओर से आयोजित दस दिवसीय कालिका माता नवरात्र मेले के तीसरे दिन मंगलवार शाम भजन गायिका अधिष्ठा व अनुष्ठा का सुर संगम होगा। 14 अक्टूबर को कशव्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाइट, 15 अक्टूबर को तारक मेहता के कलाकार मयूर वकानी सुन्दर व कुश शाह गोली की सेलिब्रिटी नाइट होगी। 16 अक्टूबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि 17 अक्टूबर को विपिन सचदेवा की भजन संध्या, 18 अक्टूबर को सोनू शर्मा एण्ड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या और 19 अक्टूबर को एमडीएस बैण्ड मध्यप्रदेश का लाइव बैण्ड$ आर्केस्ट्रा होगा। 20 अक्टूबर को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम और बरबड़ मेला परिसर में आतिशबाजी व रावण दहन किया जाएगा। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना सहित अधिकारियों ने नागरिकों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया हैं।

सेलिब्रिटी नाइट, कवि सम्मेलन और दशहरे पर रावण दहन।
नगर निगम में 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय कालिका माता नवरात्र मेले में प्रतिदिन उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगे के कार्यक्रमों में 14 अक्टूबर बुधवार को कशव्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाईट, 15 अक्टूबर गुरुवार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार मयूर वकानी (सुंदर) और कुश शाह (गोली) की सेलिब्रिटी नाईट होगी।

कवि जॉनी बैरागी, अर्जुन अल्हड़ कोटा करेंगे धमाल
16 अक्टूबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें गौरव चौहान (इटावा), कमलेश राजहंस (अनपरा), लटूरी ल_ (टूंडला), जॉनी बैरागी (धार), सुनील व्यास (मुंबई), रजनी अवनी (दिल्ली), अर्जुन अल्हड़ (कोटा), मुन्ना बैटरी (मंदसौर) और धमचक मुल्थानी (रतलाम) जैसे कवि शामिल होंगे। 17 अक्टूबर शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा मुंबई की भजन संध्या, 18 अक्टूबर रविवार को सोनू शर्मा एंड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या और 19 अक्टूबर सोमवार को एम.डी.एस. बैंड मध्यप्रदेश का लाईव बैंड और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा।

दशहरे के अवसर पर नेहरू स्टेडियम
मेले का समापन 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरे के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में आकर्षक आतिशबाजी और ब्रासो बैंड की धुन के साथ रावण दहन से होगा। इसी दिन बरबड़ मेला परिसर में भी आतिशबाजी और रावण दहन किया जाएगा। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, पार्षद और महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, पार्षद प्रीति कसेरा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, अक्षय संघवी सहित समस्त पार्षद और एल्डरमेन ने नागरिकों से मेला शुभारंभ और प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।