12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में शिव मंदिर पर गरबा पंडाल लगाने के दौरान हंगामा, हथियारबंद बदमाश उखाड़ ले गए शिवलिंग

Garba Pandal Uproar : नवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर में गरबा पंडाल लगाने के दौरान हंगामा। हथियारबंद लोगों ने उखाड़ा शिवलिंग, गरबा न करने की धमकी दी। धारदार हथियार लेकर पहुंचे लोगों का वीडियो सामने आया, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
2 min read
Google source verification
Garba Pandal Uproar

विवाद के बाद का दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika)

Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले बाजना इलाके में नवरात्रि के दौरान शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग उखाड़कर ले जाने और गरबा आयोजन रोकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बाकी और भडानकलां गांवों की सीमा पर स्थित मंदिर में नवदुर्गा की ज्योत स्थापना के बाद गरबा पंडाल तैयार किया जा रहा था, तभी कथित तौर पर हथियार लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने शिवलिंग उखाड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

ज्योत स्थापना के बाद पहुंचे हथियारबंद लोग

जानकारी के अनुसार, बाजना उपखंड के बाकी और भडानकलां गांवों की सीमा पर स्थित शिव मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर दोपहर को नवदुर्गा की ज्योत स्थापित की गई थी। इसके बाद गरबा आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान करीब दोपहर 3 बजे कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गेती की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग उखाड़ लिया। घटना के दौरान एक व्यक्ति शिवलिंग ले जाता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ चल रहे दूसरे व्यक्ति के हाथ में धारदार हथियार नजर आने की बात सामने आई है।

विरोध के बावजूद नहीं माने, गरबा रोकने की धमकी का आरोप

मौके पर मौजूद गरबा आयोजकों ने शिवलिंग उखाड़ने का विरोध किया, लेकिन कथित तौर पर उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि गरबा आयोजन नहीं करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर शिवलिंग दोबारा स्थापित करवाया। घटना के बाद गरबा आयोजन को लेकर भी सवाल खड़े हुए।

टीआई बोले-विवाद सुलझाया, गरबा भी होगा

बाजना थाना प्रभारी रवीन्द्र दंतोड़िया ने पत्रिका को बताया कि मामला गांव के लोगों के बीच आपसी विवाद का था, जिसे सुलझा लिया गया है। शिवलिंग फिर से स्थापित करवा दिया गया है और अब गरबा आयोजन का विरोध नहीं किया जा रहा है। टीआई के मुताबिक, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और संबंधित स्थान पर गरबा आयोजित किया जाएगा।