29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / ट्रिपल हत्याकांड : 10 आरोपियों को ट्रिपल आजीवन कारावास, अर्थदंड भी

ट्रिपल हत्याकांड : 10 आरोपियों को ट्रिपल आजीवन कारावास, अर्थदंड भी

रावटी के गूंदीपाड़ा में 2020 में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुई दो भाइयों और काका के तिहरे हत्या के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 आरोपियों को तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:32 PM IST

ratlam news

कोर्ट का प्रतिक वाला फोटो

रतलाम.रावटी थाने के गांव गूंदीपाड़ा में 2020 में हुई ट्रिपल हत्याकांड के सनसनीखेज मामले में अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया की अदालत ने 10 आरोपियों को धारा 302 में ट्रिपल आजीवन कारावास की सजा, चार-चार हजार रुपए का जुर्माने की सुनाई है। आरोपियों को हत्या के प्रयास की धाराओं में 10-10 वर्ष के कारावास की सजा भी सुनाई गई है।

यह था मामला

उप-निदेशक अभियोजन आशा शाक्यवार ने बताया कि 5 जून 2020 को रावटी के गूंदीपाड़ा में शासकीय भूमि के कब्जे को लेकर विवाद था। फरियादी सीता पिता मोहन कटारा (23) निवासी गूंदीपाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पटवारी ने मौका देखने के बाद दोनों पक्षों को पंचायत में पंचनामे पर हस्ताक्षर के लिए बुलाया था। वह अपने पिता, भाई, काका सहित अन्य के साथ पंचायत भवन जा रहे थे। दोपहर करीब सवा एक बजे आरोपियों लक्ष्मण, कांतिलाल, बापू, गबरू, नेपू, रमेश, सेतु, शंभू, देवला, कमल, भीमा, प्रेमसिंह देवदा ने उसके पिता, भाई, काका सहित अन्य पर तलवार व ल_ से हमला कर दिया। हमले के दौरान भाई खेतों में भागे तो पीछा करके आरोपियों ने उन्हें पकड़ा और तलवार, लाठियों से घायल कर दिया। हमले में दो भाइयों शंकर पिता मोहन कटारा, मगन पिता मोहन कटारा और इनके काका गुलाब की मृत्यु हो गई थी, जबकि मोहन और रावजी घायल हुए थे। थाना रावटी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के बाद चालान पेश किया गया था। न्यायालय ने मौखिक, दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक / चिकित्सकीय साक्ष्य के आधार पर दोषसिद्ध किया। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक गोल्डन राय ने की।

इन्हें सुनाई सजा

आरोपी जिन्हें न्यायालय ने सजा सुनाई उनमें लक्ष्मण पिता नगला भाभर (47), कांतिलाल उर्फ कांतू पिता माधुभाभर (30), बापू पिता नगला भाभर (35), सेतु पिता भूरजीभाभर (35), देवला पिता राधूभाभर (35), शंभू पिता वरसिंहभाभर (32), बाबू पिता रामजी भाभर (58), नेपू उर्फ मांगू पिता बाबू भाभर (30), शंभू पिता देवा भाभर (30) और गबरु उर्फ गवरसिंह पिता माधुभाभर (24) सभी निवासी गूंदीपाड़ा हैं।

इन्होंने ऐसे किया था वार

लक्ष्मण पिता नगला भाभर, कांतिलाल, बापू, गबरु ने तलवार और नेपू, बाबू, रमेश, सेतु, शंभु, देवला अपने हाथ में लट्ठ लेकर अपने साथियों कमल मईडा, भीमा भाभर और प्रेमसिंह देवदा के साथ एकमत होकर आए थे। फरियादी सीता ने बताया कि उसके पिता मोहन को लक्ष्मण ने तलवार की सिर पर और बाये तरफ कंधे पर मारी तथा उसके बड़े पापा रावजी को शंभू पिता वरसिंगभाभर ने अपने लट्ठ से मारी, चोट कमर, पीठ व पेट पर लगी। इन लोगों के मारपीट करने से डर के कारण उसका भाई शंकर, मगन और काका गुलाब वहां से खेतों में भागने लगे तो इन सभी लोगों ने उसके भाइयों और काका का पीछा किया। नेपू और बाबू ने उसके भाई शंकर को पकड़ लिया तथा लक्ष्मण ने अपने हाथ में ली हुई तलवार से उसके गले व छाती पर मारी जिससे चोट लगकर शंकर जमीन पर गिर पड़ा तथा सेतु और शंभू ने मगन को पकड़ा और कांतिलाल ने अपने हाथ मे ली हुई तलवार से मगन के गले व छाती पर मारी जिससे चोट लगकर मगन जमीन पर गिर पडा। शंभू पिता देवा भाभर व देवला ने उसके काका गुलाब को पकड़ा और बापू व गबरु ने उनके हाथों मे ली हुई तलवार से उसके काका गुलाव को गले पर और मुंह पर मारी। उसके काका गुलाब चोट लगकर जमीन पर गिर पड़े। मारने वाले सभी लोग वहां से भाग गए।