28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / शीतलहर से बचाव की तैयारी रखें, छोटी सावधानी रखेगी सेहत का ख्याल

शीतलहर से बचाव की तैयारी रखें, छोटी सावधानी रखेगी सेहत का ख्याल

सर्द हवाओं और गिरते तापमान के बीच सेहत की सुरक्षा के लिए थोड़ी सी सावधानी बड़ी राहत दे सकती है। शीतलहर का असर बढ़ने के साथ ही रात का तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:17 PM IST

शीतलहर से बचाव की तैयारी रखें, छोटी सावधानी रखेगी सेहत का ख्याल

रतलाम। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और ठंड से बचाव के जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और नवजात शिशुओं की देखभाल पर ध्यान देने की अपील की गई है, ताकि मौसमी बीमारियों के साथ ठंड से होने वाली गंभीर परेशानियों से भी बचा जा सके।

सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि शीतलहर का प्रभाव सामान्यत: दिसंबर और जनवरी में अधिक रहता है, लेकिन कई बार नवंबर से ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। सर्द हवाओं के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अभी से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है।

गर्म कपड़े पहनें, खानपान का रखें ध्यान

ठंड से बचने के लिए शरीर को पर्याप्त गर्म रखना जरूरी है। नागरिक गर्म कपड़ों के साथ टोपी, मफलर, दस्ताने, मोजे और जूते पहनें। सुबह और शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखें। भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करें। विटामिन-सी से भरपूर फल-सब्जियां और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं। कमरे में हीटर चलाते समय हवा के आवागमन की व्यवस्था बनाए रखें।

इन लक्षणों को पहचानें, समय पर लें मदद

लगातार कंपकंपी आना, शरीर का तापमान कम होना, याददाश्त प्रभावित होना, बोलने में लड़खड़ाहट, बेहोशी या मूर्छा जैसी स्थिति ठंड से प्रभावित होने के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा हाथ-पैर, नाक और कान सुन्न पड़ना या त्वचा पर फफोले होना भी खतरे का संकेत है। ये लक्षण हाइपोथर्मिया (अल्पताप) के हो सकते हैं।

तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें

ठंड से प्रभावित अंगों की मालिश नहीं करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें। वहीं सर्दी, खांसी और फ्लू के लक्षण होने पर भी स्वयं उपचार करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि थोड़ी सतर्कता और समय पर देखभाल से सर्दी के मौसम में खुद के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।